घर बैठे 16 घंटे पढ़ाई कर राधिका ने बीपीएससी परीक्षा में लहराया परचम, दैनिक जागरण 'संपादकीय' और इंटरनेट से मिली मदद
राधिका गुप्ता ने बिना किसी कोचिंग के घर पर 16 घंटे पढ़ाई कर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में राजस्व अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की है।

स्वजन के साथ राधिका गुप्ता।
HighLights
राधिका ने बिना कोचिंग के बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाई
घर पर प्रतिदिन 16 घंटे पढ़ाई कर राजस्व अधिकारी बनीं
युवाओं को घर से मेहनत करने का संदेश दिया
जागरण संवाददाता, उरई। अगर खुद की मेहनत पर भरोसा हो तो सफलता कदम चूमती है। कुछ इसी तरह की मेहनत कर शहर के तुलसी नगर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता की बेटी राधिका ने कर दिखाया। बिना किसी कोचिंग के घर में 16 घंटे पढ़ाई कर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। वह दैनिक जागरण अखबार में संपादकीय लेख के साथ मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट पर पढ़ाई करती रहीं।
बगैर कोचिंग किए ही राधिका ने घर से पढ़ाई कर पाई सफलता
राधिका गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा शहर के विनीता स्टडी विद्यालय में हुई और इंटरमीडिएट महर्षि विद्या मंदिर से किया। शुरू से खेलों में रुचि रखने वाली राधिका पढ़ाई में भी होशियार थीं। वह जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रहीं। कोरोना काल के बाद जब लोग घरों में कैद हुए तो राधिका ने भी घर से ही पढ़ाई की और ऑनलाइन वीडियो व अखबार के माध्यम से पूरी जानकारी कर अखबारों के लेख भी सुरक्षित किए जिससे समय-समय पर अभ्यास किया जा सके। 16 घंटे पढ़ाई करना और टीवी न देखना उनकी आदत रही।
युवाओं को दिया संदेश, बाहर कोचिंग से अच्छा कर में करें मेहनत
राजनीति की हर गतिविधि पर वह अखबार के माध्यम से जानकारी लेती हैं। बिहार लोक सेवा आयोग का रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमें पहली बार में ही राधिका ने सफलता पाई। अब वह 21 अगस्त को होने वाले यूपीएससी के मेंस पेपर की तैयारी के लिए दिल्ली गई हैं।
यह भी पढ़ें- सेना में लेफ्टिनेंट बने शिवांशू, एटा के दीक्षित परिवार की अनूठी मिसाल; तीनों सेनाओं में सेवारत हैं सपूत
पिता और मां बेटी की सफलता पर उत्साहित
पिता सुरेश कुमार गुप्ता व मां मीरा गुप्ता ने बताया कि बेटी की सफलता से वह काफी उत्साहित हैं। सुरेश मेडिकल स्टोर चलाते रहे जो अब बंद हो गया है। राधिका ने युवाओं को संदेश दिया तो दूसरे राज्यों व शहरों में कोचिंग करने से अच्छा है कि अपने घर में रहकर मेहनत से पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।