विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश से पढ़ाई, 34 साल का प्रशासनिक अनुभव; कंडोम पर बयान देकर घिर गईं थी BPSC की नई अध्यक्ष हरजोत कौर

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

अनुभवी IAS अधिकारी हरजौत कौर को बिहार लोक सेवा आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो 29 नवंबर को पदभार संभालेंगी। 

हरजोत कौर। फाइल फोटो

हरजोत कौर। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरजौत कौर बिहार लोक सेवा आयोग की स्थायी अध्यक्ष नियुक्त।

  2. 29 नवंबर को पदभार संभालेंगी, 6 साल तक पद पर रहेंगी।

  3. कंडोम विवाद से चर्चा में रहीं, 1992 बैच की अनुभवी IAS।

डिजिटल डेस्क, पटना। विदेश से पढ़ाई और लंबा प्रशासनिक अनुभव वाली IAS अधिकारी हरजोत कौर को बिहार लोक सेवा आयोग का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरजौत कौर 29 नवंबर को पदभार संभालेंगी और अगले 6 साल या 62 साल की उम्र पूरी होने तक पद पर रहेंगी।

हरजोत कौर अगले वर्ष 31 जून को रिटायर करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने VRS ले लिया था, जिसको स्वीकार कर लिया गया है।

विदेश में हुई है पढ़ाई

हरजोत कौर का जन्म 11 मई 1967 को हुआ था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं। उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) से इंटरनेशनल ट्रेड में MA की डिग्री हासिल की है।

MA के बाद उन्होंने JNU से इंटरनेशनल स्टडीज में M.Phil किया। इसके अलावा, उन्होंने IAILD से इंटरनेशनल लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया है।

लंबा प्रशासनिक अनुभव

1992 बैच की बिहार कैडर की IAS अधिकारी हरजोत का प्रशासन में करीब तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। इसमें पटना की डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर और कटिहार-बेगूसराय की जिला अधिकारी जैसी जिम्मेदारियां भी शामिल रही हैं।

वह खनन एवं भू-विज्ञान, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पर्यटन, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। वह महिला विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।

क्र. सं. पद का नाम (स्तर) विभाग / कार्यालय एवं स्थान कार्यक्षेत्र / विषय कार्यकाल (अवधि)
1 अध्यक्ष एवं सदस्य (सचिव स्तर) राजस्व पर्षद, पटना वित्त / राजस्व 01/09/2025 - अब तक
2 अपर मुख्य सचिव (सचिव स्तर) समाज कल्याण विभाग, पटना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता / समाज कल्याण 31/08/2024 - अब तक
3 अपर मुख्य सचिव (सचिव स्तर) खान एवं भूतत्व विभाग खान एवं खनिज / भूतत्व 28/01/2022 - 02/09/2024
4 मुख्य सलाहकार (अपर सचिव स्तर) बिहार योजना एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन / योजना 13/11/2017 - अब तक
5 सचिव (अपर सचिव स्तर) - पर्यटन / पर्यटन 24/06/2016 - 13/11/2017
6 सचिव (संयुक्त सचिव स्तर) पर्यटन विभाग पर्यटन / पर्यटन 02/03/2015 - 23/06/2016
7 प्रबंध निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग कृषि एवं सहकारिता / पशुपालन 05/12/2011 - 08/01/2015
8 प्रबंध निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन लिमिटेड (कॉन्फेड), पटना उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण / उपभोक्ता मामले 05/12/2011 - अब तक
9 मुख्य सतर्कता अधिकारी (निदेशक समकक्ष) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (भारतीय मानक ब्यूरो - BIS), नई दिल्ली कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / सतर्कता 01/10/2009 - 01/10/2011
10 निदेशक (निदेशक स्तर) कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / कार्मिक प्रबंधन 18/07/2006 - 30/09/2009
11 उप सचिव (उप सचिव स्तर) कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / कार्मिक प्रबंधन 01/08/2005 - 18/07/2006
12 विशेष सचिव (उप सचिव स्तर) वित्त विभाग, पटना वित्त / वित्त 15/06/2005 - 31/07/2005
13 मुख्यमंत्री की OSD (उप सचिव स्तर) - कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / सामान्य प्रशासन 11/06/2005 - 31/07/2005
14 अपर आयुक्त (उप सचिव स्तर) वाणिज्य कर विभाग वित्त / वाणिज्य कर 07/02/2004 - 10/06/2005
15 अपर सचिव (उप सचिव स्तर) - परिवहन / सड़क परिवहन 01/10/2001 - 06/02/2004
16 जिलाधिकारी एवं समाहर्ता (उप सचिव स्तर) बेगूसराय भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन / जिला प्रशासन 01/01/2001 - 01/10/2001
17 जिलाधिकारी एवं समाहर्ता (अवर सचिव स्तर) बेगूसराय भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन / जिला प्रशासन 01/06/2000 - 01/01/2001
18 परियोजना निदेशक (अवर सचिव स्तर) बिहार कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / सामान्य प्रशासन 01/07/1999 - 01/06/2000
19 परियोजना निदेशक (अवर सचिव स्तर) बिहार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता / कल्याण 01/06/1999 - 01/07/1999
20 संयुक्त सचिव (अवर सचिव स्तर) बिहार पर्यावरण एवं वन / वन 01/04/1999 - 01/06/1999
21 जिलाधिकारी एवं समाहर्ता (अवर सचिव स्तर) कटिहार भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन / जिला प्रशासन 01/06/1998 - 01/04/1999
22 संयुक्त सचिव (अवर सचिव स्तर) - ग्रामीण विकास / ग्रामीण विकास 18/10/1996 - 01/06/1998
23 उप विकास आयुक्त (कनिष्ठ वेतनमान) पटना भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन / विकास प्रशासन 01/12/1995 - 18/10/1996

कंडोम कंट्रोवर्सी में मांगनी पड़ी थी माफी

जब हरजोत कौर महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक थीं, तब समाज कल्‍याण विभाग के एक कार्यक्रम में उनके बयान से बवाल मच गया था।

दरअसल, हरजोत कौर छात्राओं को लैंगिक असमानता मिटाने की चल रहीं योजनाओं की जानकारी दे रही थीं, तभी छात्राओं ने सेनिटरी नैपकिन दिलाने की मांग की थी।

इस पर हरजोत ने स्वावलंबन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज सरकार से 20-30 रुपये के सैनिटरी पैड की मांग है, कल परिवार नियोजन की बात आने पर क्या निरोध (कंडोम) भी देना होगा?

इस पर छात्रा ने कहा कि सरकार को इसलिए पैसे देने चाहिए, क्योंकि वह वोट मांगने आती है। इस पर हरजोत बोलीं-  'मत दो वोट, चली जाओ पाकिस्तान।'

वहीं, एक छात्रा के स्‍कूल में शौचालय टूटा होने के कारण उसमें लड़कों के घुसने की शिकायत की तो IAS ने पूछा- तुम्हारे घर में अलग से शौचालय है?

इस खबर के मीडिया में आने के बाद काफी बवाल हुआ था और तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मामले में नाराजगी जताई थी। जिसके बाद आईएएस हरजोत कौर को माफी मांगनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- हरजौत कौर बनीं BPSC की स्थायी अध्यक्ष, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले लिया था VRS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।