विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरोपी ने कहा- हजारों महिलाओं से संबंध हैं तो क्या सबसे शादी कर लूं?

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 09:41 PM (IST)

पटना के महिला हेल्पलाइन में एक अजीबोगरीब मामला आया जिसमें15 साल से लिव इन रिलेशन रह रहे एक ब्वॉयफ्रेंड ने ...और पढ़ें

आरोपी ने कहा- हजारों महिलाओं से संबंध हैं तो क्या सबसे शादी कर लूं?
आरोपी ने कहा- हजारों महिलाओं से संबंध हैं तो क्या सबसे शादी कर लूं?

 पटना [जेएनएन]। महिला हेल्पलाइन में गुरुवार को शादी के नाम पर धोखा देकर संबंध बनाने का एक मामला आया जिसमें आरोपी का जवाब सुनकर महिला हेल्पलाइन कर्मियों के होश उड़ गए। आरोपी ने कहा कि शारीरिक संबंध तो हजारों महिलाओं के साथ बनते हैं, तो क्या सबसे शादी कर लें?

दरअसल पटना के शास्त्रीनगर निवासी शैलेश कुमार और आरती देवी (परिवर्तित नाम) के बीच 15 वर्षों के लिव इन रिलेशन चल रहा था और जब बात शादी की आई तो शैलेश ने रिलेशन को ही नकार दिया। उसने कहा कि संबंध तो हजारों महिलाओं के साथ बनाते हैं, तो क्या सभी से शादी करते चलें। शैलेश कुमार के इस जवाब से महिला हेल्पलाइन कर्मियों के होश उड़ गये।

महिला हेल्पलाइन में शैलेश से कहा गया कि यदि तुम अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हो और महिला से संबंध की बात नहीं मानते हो, तो तुम्हारे मामले में एफआइआर दर्ज कर दी जायेगी। इस पर शैलैश कुमार और उनकी बहन व अन्य परिजन महिला हेल्पलाइन की काउंसेलिंग अधूरी ही छोड़  कर चले गये।

इसके बाद महिला हेल्पलाइन की ओर से इस मामले में एफआइअार करायी गयी है। साथ ही मामले में एसएसपी से मिल कर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक प्रमिला कुमारी ने बताया कि पांच दिनों पहले पीड़िता ने शादी का झांसा देने के नाम पर शैलेश कुमार के साथ 15 वर्षों से लिव इन रिलेशन में रहने  की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें  उसने बताया कि वह गरीब परिवार से है।

वह मूलरूप से धनरूआ की रहने वाली है। गरीबी के कारण उसके माता-पिता ने 12 वर्ष में ही  उसकी शादी कर दी थी, पर डेढ़ वर्ष बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गयी। गरीबी के कारण गांव के चाचा की मदद से पटना के शास्त्रीनगर में सिलाई की दुकान चलाने वाले शैलेश कुमार के यहां नौकरी दिला दी गयी। दुकानदार शैलेश कुमार ने आरती देवी की मदद की। उसके साथ 15 वर्ष तक लिव इन रिलेशन में भी रहा।

उसके माता-पिता जब उसकी शादी कराने की बात करते तो, शैलेश शादी नहीं करने देता। आरती ने बताया कि मैं भी शैलेश को पंसद करने लगी थी, इसलिए शादी नहीं की और उसे पति मान कर उसके साथ रहने लगी। लेकिन, अब वह शादी कर रहा है। दुकान भी बेच कर जा रहा है। ऐसे में मेरे पास कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प प्रेम कहानी: मजहबी दीवार को लांघ, थामा तलाकशुदा युवती का हाथ

आधी उम्र भी खत्म हो गयी है. माता-पिता भी बूढ़े हो गये हैं। ऐसे में अब मैं सड़क पर आ गयी हूं। 

मेरे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस पर महिला हेल्पलाइन ने आरती देवी और शैलेश कुमार दोनों को काउंसेलिंग के लिए बुलाया था, जहां शैलेश कुमार अपनी बात से मुकर गया और  साथ ही हजारों महिला के साथ संबंध बनाने और छोड़ने की धमकी देकर काउंसेलिंग प्रक्रिया अधूरी छोड़ कर चला गया।

यह भी पढ़ें: 8 महीने की बच्ची से 15 साल के बच्चे ने की दुष्कर्म की कोशिश, मिली सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।