विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Nitish Kumar पर फिर हमला: जानिए पांच ऐसी घटनाएं, जब हमलावरों के निशाने पर रहे मुख्‍यमंत्री

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2022 08:10 AM (IST)

Blast in CM Nitish Programme बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मंगलवार को नालंदा में फिर हमला हुआ। ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का आरोपित (तस्‍वीर: जागरण), मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल तस्‍वीर)
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का आरोपित (तस्‍वीर: जागरण), मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल तस्‍वीर)

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। Blast in CM Nitish Programme: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर बीते दिनों पटना जिले के बख्तियारपुर में एक प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान एक युवक ने हमला किया था। युवक ने पीछे से आकर मुख्‍यमंत्री पर हमला कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े किए गए। यह मामला अभी चर्चा में है हीं कि मंगलवार को नालंदा में सिलाव के गांधी हाईस्कूल में मुख्‍यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किसी ने पटाखा बम फोड़ा। नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूर हुए इस धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। अगर यह बड़ा बम होता तो परिणाम की आप कल्‍पना कर सकते हैं। इस घटना ने कुछ दिनों के अंतराल पर हीं मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था की पोल फिर खुल गई है। इन दो हमलों के पहले भी मुख्‍यमंत्री हमलावरों के निशाने पर रहते आए हैं। आइए डालते हैं नजर...

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नालंदा में सीएम के सामने किया धमाका

12 अप्रैल 2022: नालंदा के सिलाव स्थित गांधी हाईस्कूल में मुख्‍यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने धमाका किया। उसने नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट दूर मंच के पीछे पटाखा फोड़ा। घटना ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था की कलई खोल दी है। अगर यह बम होता तो क्‍या होता, इसकी कल्‍पना की जा सकती है।

27 मार्च 2022: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते 27 मार्च को पटना के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के समय पीछे से हमला किया गया था। युवक कुछ नुकसान पहुंचा पाता, इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

साल 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान हमला हुआ था। इस दौरान पत्थर फेंकने वाले ने नारेबाजी भी की थी। उसे सुरक्षा बलों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नीतीश कुमार ने नहीं रोकने का निर्देश देते हुए कहा कि उसे जितना फेंकना है फेंकने दो।

साल 2018: बक्‍सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास यात्रा (Vikash Yatra) के दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव किया था। हमले में नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे कुछ लोग घायल हुए थे तो कुछ वाहनों के शीशे टूट गए थे।

साल 2018: साल 2018 में ही राजधानी पटना में भी मुख्‍यमंत्री पर हमला हुआ था। पटना के बापू सभागार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के छात्र समागम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने हमला किया था। उसने आरक्षण विरोधी नारे भी लगाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।