Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JP Nadda : जेपी नड्डा ने I.N.D.I.A की कर दी खिंचाई, बोले- अब कंधे पर नहीं बैठाएंगे.., जानें भाषण की बड़ी बातें

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 05:03 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बिहार आए। यहां उन्होंने भाजपा के कर्णधार माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार से लेकर नीतीश कुमार-लालू यादव तक की खिंचाई की। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

    Hero Image
    पटना स्थित बापू सभागार में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र के शताब्दी समारोह का गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में मौजूद पाटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। मंच से बोलते हुए नड्डा ने लालू यादव, नीतीश कुमार, आईएनडीआईए से लेकर दरभंगा एम्स के मुद्दे पर हमला बोला। आइए जानते हैं उनके भाषण की 10 बड़ी बातें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को आवाज दी। उन्होंने लालू-नीतीश को पिछड़े का चैंपियन बनने पर घेरा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पिछले नौ वर्षों में एम्स समेत दी गई तमाम उपलब्धियां गिनाईं। दरभंगा एम्स को लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोला।
    2. जेपी नड्डा ने कश्मीर से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत तमाम परिवारवाद को लेकर विभिन्न पार्टियों और कांग्रेस को घेरा।
    3. उन्होंने कहा कि ओबीसी के 27 मंत्री केंद्र सरकार में हैं। केंद्र की सरकार ने सर्वाधिक लाभ ओबीसी और गरीबों को दी है। मोदी के नेतृत्व में गरीबों के सर्वांगीण विकास का काम कर रहे हैं।
    4. नड्डा ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल यूपीए सरकार के दौरान महिला आरक्षण बिल अटका रहा, किसी ने इसकी सुध नहीं ली, मगर प्रधानमंत्री मोदी जी ने 3 दिन के अंदर नारी शक्ति वंदन विधेयक लाकर के महिलाओं को आरक्षण दिलाने का काम कर दिखाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिस बात के लिए कैलाशपति जी ने अपना जीवन लगाया, वही भारतीय जनता पार्टी की सोच, विचारधारा, दृष्टि और कार्य करने का तरीका है। गरीबों को आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है।
    5. संबोधन में जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम मोदी जी ने किया था। आखिर क्यों कांग्रेस सरकार, यूपीए, जिसमें लालू जी भी थे, इससे पहले ओबीसी समाज के साथ ऐसा नहीं किया?
    6. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं यह बात गौरव के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने बिहार को हमेशा मुख्यधारा से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
    7. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि, नल से जल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने का काम किया। ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। इस तरह मोदी सरकार ने किसान, महिला, युवा, दलित, पीड़ित, शोषित, आदिवासी सबको सम्मान देने का काम किया।

  • जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि बिहार की सरकार लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में मस्त है। भाई को भाई से लड़ाने में मस्त है। अब ऐसी सरकारों को गुडबाय कहने का समय आ गया है और भारतीय जनता पार्टी को लाने का समय आ गया है।
  • जेपी नड्डा ने कहा कि I.N.D.I. Alliance तीन आधार पर खड़ा है- पहला- परिवारवाद, दूसरा- भ्रष्टाचार, तीसरा- तुष्टिकरण। विपक्षी दलों को लेकर नड्डा ने कहा कि पहले ये क्षेत्रीय पार्टी बनते हैं और फिर परिवार की पार्टी बन जाते हैं। लेकिन भारत का प्रजातंत्र परिवारवाद को कभी भी प्रश्रय नहीं देगा, विचारधारा को प्रश्रय देगा, इसलिए परिवारवाद पार्टियों का समाप्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ही परिवार के लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती हैं। बाप, बेटा, मां और बेटी ये सब महाभ्रष्ट हैं। चारों कल ही तो जमानत कराकर आए हैं।
  • जेपी नड्डा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सम्राट के संबोधन में यह बात बहुत अच्छी लगी कि अब हम कंधों पर बैठाना छोड़ दिए हैं। अब हम अपने दम पर बिहार में सरकार बनाएंगे... यह बात मुझे हमेशा याद रहेगी। अब किसी को कंधे पर नहीं बिठाएंगे... बिहार में खुद का कंधा मजबूत कर 2025 में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
  • यह भी पढ़ें : Bihar Politics ...तो लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बने होते, गिरिराज सिंह बोले- हिम्मत हो तो मेरी बात काटकर बताओ

    यह भी पढ़ें : नीतीश की तेजस्वी और CM की आनंद मोहन से मुलाकात पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज, ठाकुर विवाद का साइड इफेक्ट

    comedy show banner
    comedy show banner