Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar की NDA में वापसी का बड़ा संकेत? BJP नेता ने दरवाजे खुलने को लेकर कही ये बात

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:17 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख को लेकर अटकलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती है। हालांकि भाजपा ने नीतीश के लिए दरवाजे खुले होने का बड़ा संकेत दिया है। भाजपा सांसद ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है।

    Hero Image
    Nitish Kumar की NDA में वापसी का बड़ा संकेत? BJP नेता ने दरवाजे खुलने को लेकर कही ये बात

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एनडीए (NDA) में वापस आने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने पार्टी के दरवाजे बंद होने को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका कहना है कि राजनीति में जैसे दरवाजे बंद होते हैं, वैसे ही खुल भी जाते हैं। भाजपा सांसद के इस बयान ने महागठबंधन में टूट के कयासों को सतह पर ला दिया है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि अब देखना होगा कि नीतीश कुमार क्या रुख अपनाते हैं।

    राजनीति में दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है : सुशील मोदी

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि राजनीति में यदि दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है। उन्होंने कार्यसमिति की बैठक बुलाए जाने के सवाल पर कहा कि यह तो रूटीन है। कार्यसमिति की बैठक हर दो-तीन महीने में होती है।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। कुछ भी हो सकता है। लेकिन अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। हम लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    नीतीश कुमार यदि एनडीए में वापस आते हैं तो उसके लिए क्या शर्तें होंगी? इस सवाल के जवाब में सुशील मोदी ने कहा कि दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है और खुलता है तो बंद भी होता है। ऐसे में कब खुलेगा, कब बंद होगा, इन सारी चीजों के बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan: नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज? एनडीए से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

    Bihar Politics: नीतीश कुमार आज ही मारेंगे पलटी? एनडीए के दिग्गज नेता की पोस्ट से सियासी भूचाल, अटकलें हुईं तेज

    Bihar Politics : 'मोदी के अश्वमेध के घोड़े को बिहार में बांध देंगे नीतीश', RJD नेता CM के सपोर्ट में उतरे

    comedy show banner
    comedy show banner