विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव तो घोटालों के सरताज हैं: मंगल पांडेय

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 10:45 PM (IST)

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मिट्टी घोटाले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद घोटालों ...और पढ़ें

लालू यादव तो घोटालों के सरताज हैं: मंगल पांडेय
लालू यादव तो घोटालों के सरताज हैं: मंगल पांडेय

पटना [राज्य ब्यूरो]। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने प्रदेश सरकार से मिट्टी घोटाले की जांच सर्वदलीय समिति या हाईकोर्ट के रिटायर्ड से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी साबित करती है कि इसमें लालू प्रसाद का परिवार संलिप्त है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद घोटालों के सरताज हैं। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, दवा घोटाला, वर्दी घोटाला के बाद मिट्टी घोटाला लालू के खिलाफ बड़ा मामला है जिसमें सरकारी खजाने से धन की लूट हुई । लालू प्रसाद सभी मामले में यही कहते रहे हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है लेकिन उनको और उनके समर्थकों को जेल तक की हवा खानी पड़ी।

उन्होंने कहा है कि मिट्टी घोटाला कांड से जुड़ी फाइलों को मुख्य सचिव द्वारा मांगा जाना दूध की रखवाली बिल्ली से कराए जाने जैसी बात है। लालू प्रसाद महागठबंधन में शामिल बड़ी पार्टी के नेता हैं और विभागीय मंत्री उनके पुत्र तेज प्रताप यादव हैं। ऐसी स्थिति में मुख्य सचिव क्या जांच कर पाएंगे? 

यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन का केस सुनने से पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने किया इन्कार

उन्होंने कहा है कि पटना में बन रहा बिहार का सबसे बड़ा मॉल लालू प्रसाद के परिवार का है। पूरे घोटाले से स्पष्ट है कि सरकारी खजाने के पैसे को लूटकर मॉल का निर्माण हो रहा है और लालू मिट्टी की कीमत 90 लाख रूपये वसूल रहे हैं। पूर्व के मामलों में यह जगजाहिर भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें: रवींद्र गायकवाड़ ही नहीं, ये बिहारी सांसद भी दिखा चुके हैं एयरपोर्ट कर्मचारियों पर रौब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।