विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में खरगे के खिलाफ शिकायत, पटना थाने में BJP नेता ने दिया आवेदन

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 11:14 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई।

  2. प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला।

  3. शिकायत कोतवाली से गांधी मैदान थाने भेजी जाएगी।

जागरण संवाददाता, पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कृष्णा कुमार सिंह भाजपा के बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रविवार को गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।

उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति के परिवार को लेकर सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना दुखद है। इस तरह की टिप्पणी से कई लोग आहत हुए हैं।

वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है। हालांकि, घटनास्थल गांधी मैदान थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में आवश्यक कार्रवाई के लिए शिकायत आवेदन गांधी मैदान थाने को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पर खरगे के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, CM सम्राट चौधरी और गिरिराज का कांग्रेस पर हमला

यह भी पढ़ें- 'जिनके अपने दामन दागी, वे दूसरों पर सवाल न उठाएं', खरगे के बयान पर बोले जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा