विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कांग्रेस ने हर मौके पर निजी लाभ के लिए संविधान की बलि दी', पटना में जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:05 AM (IST)

पटना में भाजपा ने 'संविधान गौरव दिवस' का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य चुनावी राज्यों में अनुसूचित जाति के वोट बैंक को मजबूत करना है। 

ज्ञान भवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (जागरण)

ज्ञान भवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में संविधान गौरव दिवस के आयोजन के माध्यम से भाजपा चुनावी राज्यों के अनुसूचित जाति (एससी) वोट बैंक के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की जुगत में जुटी है।

इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के ज्ञान भवन में संविधान गौरव दिवस आयोजन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और कांग्रेस पर हर मौके पर निजी लाभ के लिए संविधान की बलि देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किया। वहीं, भाजपा संविधान की रक्षा एवं उसके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि संविधान गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य यही है नई पीढ़ी को संविधान के मूल्यों, उसके निर्माताओं के योगदान को जनजन तक पहुंचा जाए।

संविधान दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संविधान दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर संविधान को किताबों की अलमारियों से निकालकर देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जो कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है, उसी ने अपने शासनकाल में अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। संविधान की रक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को पहले अपने इतिहास पर उत्तर देना चाहिए।

कार्यक्रम संचालन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने किया। समारोह में न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें- JDU ने जारी की जिला प्रभारियों की नई लिस्ट, द्वारिका प्रसाद को पटना और श्वेता विश्वास को पटना नगर की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।