बिहार में Gen-Z पर विपक्ष और नए दलों की पकड़ से BJP सतर्क, सोशल मीडिया और आईटी सेल को दिया नया टास्क
भाजपा ने बिहार में युवाओं, विशेषकर जेनजी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपनी मीडिया और सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय किया है।
-1793557397386_m.webp)
बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक। (सोशल मीडिया)
HighLights
भाजपा का जेनजी पर विशेष ध्यान।
डिजिटल माध्यमों से पार्टी प्रचार मजबूत होगा।
युवा नेताओं को जेनजी से जुड़ने का निर्देश।
राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने बिहार में विपक्ष के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) व जन सुराज पार्टी (जसुपा) के प्रति युवाओं विशेषकर जेनजी के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में रविवार को मीडिया विभाग, सोशल मीडिया व आईटी सेल की हुई बैठक से यह बात निकल कर सामने आई है।
हरीश द्विवेदी ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया व आईटी सेल को संगठन की डिजिटल सक्रियता को मजबूत बनाने के साथ पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही कहा कि जेनजी के मध्य पार्टी के युवा नेता पकड़ बढ़ाने में विशेष रुचि दिखाएं।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है।
उन्होंने मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के संगठक अनंत नारायण मिश्रा, मीडिया विभाग के प्रभारी मनोज शर्मा, मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इकबाल, सह संयोजक अमित प्रकाश बबलू, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय, अनमोल शोभित, आईटी प्रमुख विकास मेहता के अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारी तथा टीम के सदस्य सम्मिलित हुए।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर हुई चर्चा
बैठक में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने एवं पार्टी के संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, समन्वित कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी दिल्ली में कर रहे थे रैली, इधर बिहार कांग्रेस ऑफिस पहुंची पुलिस; PM मोदी की मां से जुड़ा है मामला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।