विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: तैयार हो जाइए! दीपावली के बाद एकदम बदलेगा मौसम, फिलहाल पछुआ ने गिराया पटना सहित 23 शहरों का तापमान

By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 06 Nov 2023 07:40 AM (GMT+05:30)

Bihar Weather Today बिहार के मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे। ...और पढ़ें

Bihar Weather: तैयार हो जाइए! दीपावली के बाद एकदम बदलेगा मौसम, फिलहाल पछुआ ने गिराया पटना सहित 23 शहरों का तापमान
Bihar Weather: तैयार हो जाइए! दीपावली के बाद एकदम बदलेगा मौसम, फिलहाल पछुआ ने गिराया पटना सहित 23 शहरों का तापमान

HighLights

  1. 16.5 डिग्री सेल्सियस गया का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान, 19.9 डिग्री रहा पटना का पारा
  2. राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में सुबह में धुंध के आसार, दीपावली बाद ठंड में होगी वृद्धि

जागरण संवाददता, पटना। पछुआ के प्रवाह से राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, सुबह-शाम सिहरन का एहसास हो रहा है। बीते दिनों पुरवा के प्रभावी रहने और बादलों की आवाजाही से तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

सुबह के समय रहेगी धुंध की स्थिति

16.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध की स्थिति रहेगी, जबकि हिमालय के तलहटी वाले इलाकों व ग्रामीण भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

अभी तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं

बीते 24 घंटों में पटना सहित प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञानी रवींद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तीन से चार दिनों के बाद सक्रिय होने की संभावना है।

हालांकि, अभी तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं हैं। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण व गोपालगंज में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक गिरावट की संभावना है।

ये भी पढे़ं -

पटना विवि समेत सात विश्वविद्यालयों को मिलेंगे नए कुलपति, अभ्यर्थियों से मांगे आवेदन; राज्यपाल ने भी की टिप्पणी

यहां कैसे होगी छठ पूजा? उग आई हैं झाड़ियां, पीएम अमृत सरोवर योजना के लिए चुने जाने के बाद भी काम अधूरा