विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: दिन में चढ़ेगा पारा, रात में सताएगी ठंड; बिहार के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:04 AM (GMT+05:30)

नवंबर में अल नीनो के प्रभाव और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर तक मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा, लेकिन रबी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है।

दिन में चढ़ेगा पारा, रात में सताएगी ठंड (AI Generated Image)

दिन में चढ़ेगा पारा, रात में सताएगी ठंड (AI Generated Image)

HighLights

  1. नवंबर में अल नीनो से ठंड का प्रभाव कमजोर रहा।

  2. 3 दिसंबर तक बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

  3. रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों पर असर संभव।

जागरण संवाददाता, पटना। नवंबर में मौसम का तेवर विशेष नहीं रहा। अल नीनो के प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर हाेने से ठंड में व्यापक वृद्धि नहीं हो सकी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिसंबर तक बिहार का मौसम (Bihar Weather Update) सामान्य और शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है।

प्रदेश में अगले दो दिनों तक अलग-अलग भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और रात्रि में ठंड का प्रभाव बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

गुरुवार को गया जिले में छह सौ मीटर के साथ सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई, जबकि 11.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस एवं 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित अन्य भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागार में सक्रिय अलनीनो के कारण मौसम के तेवर कमजोर पड़ा है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर होने के साथ कड़ाके की ठंड का प्रभाव नहीं हो रहा है।

मौसम में बदलाव आने के साथ इसका प्रभाव खेती-किसानी पर भी पड़ेगा। रबी सीजन में गेहूं, चना और सरसों की फसलों की पैदावर प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम के बदलते चक्र के कारण रबी सीजन में गेहूं, चना और सरसों की फसलों की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है। गुरुवार को छह सौ मीटर गयाजी में दृश्यता दर्ज की गई। 11.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान:

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26.4 16.5
गया 25.8 13.2
भागलपुर 25.8 14.4
मुजफ्फरपुर 25.2 15.5

यह भी पढ़ें- चक्रवाती असर से बिहार में ठंड पर लगा ब्रेक! सुबह कोहरा तो दिन में खिलेगी धूप, पढ़ें अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।