विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:24 AM (IST)

मानसून की विदाई के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां सुबह-रात में हल्की ठंड और दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. मानसून की विदाई के बाद बिहार में बदला मौसम का मिजाज।

  2. सुबह-रात में हल्की ठंडक, दिन में उमस भरी गर्मी का अनुभव।

  3. अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार से मानसून की विदाई होने के साथ मौसम का रंग बदल रहा है। पुरवा और पछुआ के मिश्रित प्रभाव से मौसम का तेवर में बदलाव आया है।

सुबह और देर रात्रि में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। जबकि, दिन में तीखी धूप के कारण हल्की गर्मी व उमस का प्रभाव बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी जिलों का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के कारण सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। समस्तीपुर के सिंघिया में 36.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि, कटिहार के दंडकोहरा में 26.3 मिमी, मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 25.0 मिमी, कुरसेला में 14.2 मिमी, प्राणपुर में 12.6 मिमी, भागलपुर के नारायणपुर में 10.2 मिमी, भागलपुर के नवगछिया में 8.4 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 6.8 मिमी, सुपौल में 5.2 मिमी एवं कटिहार के कोहरा में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

माेकामा में 22 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश एवं इसके आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बने रहने के आसार है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बिहार में चलेगा व्यापक अभियान, पैक्सों में लगेंगी किसान गोष्ठियां

यह भी पढ़ें- पटना की प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजलक्ष्मी की डिलीवरी के बाद मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप