विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिन में धूप, रात में सताने लगी ठंड; बिहार में अगले 72 घंटे छाएगा घना कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:10 AM (IST)

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, सुबह और रात में हल्की ठंड के साथ कोहरे ...और पढ़ें

बिहार में अगले 72 घंटे छाएगा घना कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा (AI Generated Image)

बिहार में अगले 72 घंटे छाएगा घना कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा (AI Generated Image)

HighLights

  1. सुबह-रात में हल्की ठंड, कोहरे का असर बढ़ेगा।

  2. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

  3. प्रदेश में 72 घंटे तक मध्यम कोहरा छाएगा।

जागरण संवादााता, पटना। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम (Bihar Weather Update) का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के साथ रात्रि के दौरान ठंड में वृद्धि के आसार हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड का एहसास पहले की तुलना में अधिक होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 72 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में कोहरे का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। फिलहाल दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

तापमान का हाल

सुबह-शाम ठंड और दिन में अपेक्षाकृत सामान्य मौसम का दौर जारी रह सकता है। सोमवार को राजधानी में दो सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई। प्रदेश में 16.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना सहित 14 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस एवं 19.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तापमान दर्ज किया गया।

जबकि, 33.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित सभी भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान:

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 28.9 19.9
गया 29.8 17.6
भागलपुर 29.0 19.1
मुजफ्फरपुर 27.2 20.3

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट, क्या बिहार पर पड़ेगा असर? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।