Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: तापमान में गिरावट के कारण अभी सताएगी सर्दी, 31 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

Bihar Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अभी कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 31 जनवरी को उत्तर बिहार में बादल गरज सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sat, 28 Jan 2023 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 07:59 AM (IST)
बिहार में अभी सताएगी सर्दी, कोहरा छाया रहेगा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। पटना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम रहा। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभवना है। इसके कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

loksabha election banner

पटना के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद राजधानी का तापमान 16.4 दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री किशनगंज का दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया को छोड़ कर राजधानी समेत प्रदेश के शेष जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

अधिकांश जिलों का बढ़ा तापमान, गर्मी का अहसास

राजधानी समेत अधिकांश जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी समेत प्रदेश के नौ जिलों के नवादा, सबौर, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण का अधिकतम तापमान बढ़ा रहा। शेष जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आई है। नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, सबौर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा समस्तीपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

31 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

मुजफ्फरपुर के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को सुबह में कुहासा के बीच दिन में धूप निकलने से राहत मिली। धूप निकलने के साथ ठंड अपना चादर समेट रहा है। अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच 31 जनवरी को उत्तर बिहार में गरज वाले बादल बन सकते हैं। उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबादी हो सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सिसयस पर जाकर थमा। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। 5.2 किलोमीटर की गति से पछिया हवा चली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.