विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, फरवरी में कब तक पड़ेगी ठंड? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 08 Feb 2024 07:54 AM (IST)

Bihar Ka Mausam बिहार में 9 फरवरी से मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। आने वाले दिनों में ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है।
  2. आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखा जा सकता है।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 12 और 13 फरवरी को बिहार के 10 से अधिक जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं।

न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट

वहीं पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। इसके कारण राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं पटना समेत तमाम जिलों में पछुआ हवा की गति 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इन मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

10 से अधिक जिलों में बारिश के आसार

वहीं 12-13 फरवरी को पटना सहित दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के कारण बुधवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का तापमान गिरा

पटना के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री गिरावट के साथ 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 19 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

23.8 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान व 24.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी व अररिया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा से सुबह-शाम कनकनी का प्रभाव बना रहा।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: भूमिहार और यादवों की आन है यह लोकसभा सीट, 1962 से ही होती रही है टक्कर, इस बार भी होगा खेला?

Bihar Politics: आरजेडी का बढ़ा मनोबल तो BJP ने चल दी चाल, इन 5 फॉर्मूले से किला करेगी ध्वस्त