यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बंगाल की खाड़ी बिगाड़ेगी बिहार का मौसम, हवा की रफ्तार होगी और तेज; छूट रही कंपकंपी
Bihar Weather News Hindi बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। तेज रफ्तार से हवा चलेगी। 48 ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में तेज रफ्तार हवा चलने के चलते मौसम बिगड़ने वाला है।
- बिहार में अगले दो दिन तापमान में गिरावट की संभावना है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News Today: दो दिनों तक पटना सहित प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के बाद अब तेज हवा कंपकंपी छुड़ा रही है। पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने से पटना समेत प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
48 घंटों के दौरान प्रदेश में झोंके के साथ 40 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, 12 फरवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।
पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम
पटना
07 फरवरी 24.0 13.0
08 फरवरी 24.0 10.0
मुजफ्फरपुर
07 फरवरी 23.0 13.0
08 फरवरी 24.0 11.0
भागलपुर
07 फरवरी 25.0 12.0
08 फरवरी 25.0 10.0
यह भी पढ़ें
