यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: इस तारीख से बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी; किसानों को सावधान रहने की सलाह
Bihar Weather बिहार में भीषण गर्मी के बीच 19 मई से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में 19 मई से मौसम करवट ले सकता है।
- 41.7 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान रहा
- 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल सबसे गर्म जिला रहा
इन 5 शहरों में लू की चेतावनी
19 मई से बिहार में मौसम फिर लेगा करवट
मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 19-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है। मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी व लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के 21 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया
कुछ इलाके में बारिश भी हुई
