विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: क्या बिहार में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखाएगा असर? फिर गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 16 Feb 2025 07:31 AM (IST)

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। पक्षुआ के प्रवाह में कमी आने के साथ ही अधिकतम तापमान में ...और पढ़ें

प्रदेश के मौसम में लगातार हो रहा बदलाव
प्रदेश के मौसम में लगातार हो रहा बदलाव

HighLights

  1. प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार हो रहा बदलाव
  2. पटना में 27 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
  3. आगामी 22 फरवरी तक प्रदेश में कोई अलर्ट नहीं

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। पक्षुआ में कमी आने की वजह से कई इलाकों के तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होती है। वहीं, दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीवे के आखिरी तक बदलाव जारी रहेगा।

पटना के मौसम का हाल

  • शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • रविवार को राजधानी के तापमान में इजाफा हो सकता है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

22 फरवरी तक कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 22 फरवरी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किय है। प्रदेश का मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होगा।

नवादा: तेजी से बदल रहा मौसम

नवादा के न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को जिले के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया तो जिले के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम हिस्सों में यह 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हिमालय के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के उत्पन्न होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिले में शनिवार का दिन सुहावना रहा। दिन में तेज धूप निकली। आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहें।

सर्द हवाएं भी कमजोर रहीं, ऐसे में ठंडक में कमी अनुभव की गई। हालांकि, जिले के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखा। यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

सुबह और शाम में सिहरन अब भी महसूस की जा रही है। चिकित्सकों ने बूढ़े-बुजुर्गों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

सहरसा : मौसम की मार कर रही लोगों को बीमार

मौसम में बदलाव के साथ सहरसा में हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में हर दिन चेस्ट पेन, माइकार्डियल इंफेक्शन और कंप्लीट हार्ट ब्लॉक जैसी गंभीर समस्याओं के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना चार-पांच एंजियोग्राफी की जा रही हैं।

एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर प्रत्यारोपण के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। मरीजों को राहत देने के लिए अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे इलाज कराना काफी सुलभ और किफायती हो गया है।

बदलते मौसम की मार हृदय रोगियों को सता रही है। इस मौसम में खान-पान के साथ जीवनशैली को संतुलित रखने की जरूरत है। हमारे यहां ओपीडी में चेस्ट पेन, माइकार्डियल इंफेक्शन और कंप्लीट हार्ट ब्लॉक जैसी गंभीर समस्याओं के मरीज भर्ती हो रहे हैं।

डॉ. गिरिजा शंकर झा, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड की विदाई तय, अब बढ़ेगा तापमान; IMD ने जारी किया अपडेट

UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही से बदलेगा मौसम, 21 से चढ़ेगा पारा; यहां जानें आज का वेदर अपडेट्स