विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड की विदाई तय, अब बढ़ेगा तापमान; IMD ने जारी किया अपडेट

Published: Sat, 15 Feb 2025 07:29 AM (IST)

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। पक्षुआ के प्रवाह की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ...और पढ़ें

बिहार में पक्षुआ का प्रवाह कम होने से बढ़ेगा तापमान
बिहार में पक्षुआ का प्रवाह कम होने से बढ़ेगा तापमान

HighLights

  1. बदल रहा मौसम, अगले तीन दिनों में तापमान में होगी वृद्धि
  2. शुक्रवार को औरंगाबाद रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म
  3. मौसम विभाग ने प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर को वातावरण काफी गर्म रहेगा। साथ ही ये स्थिति आगे भी बनी रहेगी।

औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को औरंगाबाद राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज-कल सुबह-शाम ठंड रह रही है। दोपहर में वातावरण में गर्मी काफी बढ़ जा रही है। इस तरह की स्थिति अभी आगे बनी रहेगी।

वहीं, वातावरण में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ की गति थमने लगी है। इससे वातावरण शुष्क होगा और तापमान में इजाफा होगा।

बेगूसराय : सावधान रहें बच्चों के अभिभावक

बसंत पंचमी के बाद से ही मौसम का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को भी दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। धूप से त्वचा में जलन महसूस होने लगी है।

मौसम के बदलाव के कारण बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। अज्ञानता वश बच्चे इस मौसम में अधिक समय बाहर गर्मी में रहने के कारण पानी का अधिक सेवन करते हैं, जिससे बच्चों में सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत होने लगी है।

इन दिनों काफी संख्या में सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल की बात करें तो डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 40-45 बच्चे सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर आ रहे हैं।

शिशु रोग विशेषण डॉ कुमार सावन ने कहा कि छोटे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण मौसम के परिवर्तन का असर बच्चों पर अधिक पड़ता है।

आने वाले दिनों में प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, इसलिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ठ रहने की आवश्यकता है।

दरअसल, बच्चों को खेल-खेल में ठंड और गर्मी का प्रभाव शरीर पर अधिक पड़ता है, जिससे बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना इस मौसम में अधिक रहती है। इस मौसम में सावधानी बरतकर अभिभावक बच्चों को बीमारी से बचाव कर सकते हैं।

अभिभावक बरतें ये सावधानियां

  • बच्चों को धूप में अधिक देर रहने से रोकें।
  • बच्चों को हमेशा गर्म व ताजा खाना ही खिलाएं।
  • बच्चों को मौसमी फल का सेवन अधिक कराएं।
  • बच्चों के नाक से पानी निकलने पर तुरंत सरकारी या निजी अस्पताल में डॉक्टर से दिखाएं।
  • खांसी होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर ही बच्चों को दवा दें।
  • बच्चों को मच्छरदानी के अंदर ही सुलाएं।

ये भी पढ़ें

UP Weather: यूपी में बार‍िश से फ‍िर पलटी मारेगा मौसम, 20 के बाद चढ़ेगा पारा; यहां जानें आज का अपडेट

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को चार महीने बाद नसीब हुई सबसे साफ हवा, अगले हफ्ते हल्की बारिश के आसार