विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हुई बिहार की हवा

Published: Fri, 13 Dec 2024 07:42 AM (IST)

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार में तेजी से ठंड ...और पढ़ें

कोहरे की घनी चादर में लिपटा प्रदेश
कोहरे की घनी चादर में लिपटा प्रदेश

HighLights

  1. ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
  2. गांधी मैदान का AQI 378 रिकॉर्ड किया गया

जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमोत्तर से आने वाली हवाओं की गति बढ़ने के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को राज्य में डिहरी में सबसे कम तामपान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जीरादेई प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में ठंड के साथ ही कोहरे का प्रभाव भी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने का अनुमान है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि हिमालय से जुड़े विभिन्न प्रांतों में आजकल बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमोत्तर से बर्फीली हवाएं आनी शुरू हैं। इसका सीधा प्रभाव राज्य के मैदान भाग में पड़ रहा है।

ठंडी हवाओं के कारण ही प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। गुरुवार इस मौसम का सर्वाधिक ठंडा रहा। इस मौसम में पहली बार राज्य में न्यूनतम तापमान 5.6 पर आया है।

आने वाले दिनों में आगे भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आजकल शाम को तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। सूर्यास्त शाम पांच बजे हो रहा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

  • पटना- राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
  • भागलपुर - भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।

400 के करीब पहुंचा AQI

राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वातावरण में जैसे-जैसे नमी की मात्रा बढ़ रही स्थिति गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को गांधी मैदान में ऐसी ही स्थिति रही।

गांधी मैदान के आसपास गुरुवार को AQI 400 के करीब पहुंच गया। गांधी मैदान का AQI 378 रिकॉर्ड किया गया। किसी भी इलाके में 300 से अधिक AQI मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक भी माना जाता है।

रविवार को मार्निंग वॉक करने वाले निकालेंगे विरोध मार्च

गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर मार्निंग वाकर संघ की गुरुवार को दरियापुर गोला में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के संयोजक अजय गुप्ता ने की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को मार्निंग वाकर गांधी मैदान में पैदल मार्च निकालेंगे।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सहित मार्निंग वाकर भाग लेंगे। बैठक गांधी मैदान एवं उसके आसपास में दिल्ली से ज्यादा वायु प्रदूषण खराब रहने पर चिंता प्रकट किया गया।

कहा गया कि शरीर को दुरूस्त रखने के उदेश्य से मार्निंग वॉक करने वाले लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्रदूषण की वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें

Jeevika Didi : बिहार की जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, अब पुलिस और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए करेंगी ये काम

Supaul News: सुपौल में अचानक क्यों चलने लगा बुलडोजर? लोग भी रह गए हैरान; देखते रहे अधिकारी