Bihar Weather Today: अगले दो दिनों तक बिगड़ा रहेगा बिहार का मौसम, इन पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Bihar Ka Mausam बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। पटना समेत प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। पटना व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो से तीन गिरावट की संभावना है। गया उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के आसार है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today सनातन नववर्ष व चैत्र नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं को मौसम का साथ मिलेगा। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में उत्तर-पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना (Patna Weather) व आसपास इलाकों में शाम के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे। दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।
ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व व दक्षिण-पूर्व भागों के जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, गया जिले में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के आसार है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।
11-12 अप्रैल को उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार बताए गए हैं। सोमवार को पटना सहित 14 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ 38.1 डिग्री सेल्सियस जबकि, 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत अधिसंख्य जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
गया के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री, औरंगाबाद में 0.9 डिग्री, नवादा में 0.3 डिग्री, भोजपुर में 1.4 डिग्री, बेगूसराय में 1.6 डिग्री, खगड़िया में 1.7 डिग्री, मोतिहारी में 1.5 डिग्री, दरभंगा में 0.6 डिग्री, जमुई में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 38.1 23.1
गया 37.9 20.8
भागलपुर 35.8 23.5
मुजफ्फरपुर 36.6 23.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यह भी पढ़ें-
NDA-महागठबंधन के साथ 'खेला' कर पाएगी BSP? इन चार सीटों पर उम्मीदवारों ने भर दिया पर्चा