Kal Ka Mausam: 19 सितंबर को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चलेगी तेज हवा
19 सितंबर को बिहार के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है। राज्य के ...और पढ़ें

19 सितंबर को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चलेगी तेज हवा (AI Generated Image)
HighLights
19 सितंबर को बिहार में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना।
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
अधिकांश जिलों में हल्की बारिश, तापमान 32-36°C रहेगा।
डिजिटल डेस्क, पटना। 19 सितंबर को बिहार के उत्तर-पूर्व जैसे अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और दक्षिण-पश्चिम जैसे रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 19 सितंबर को बिहार के अधिकांश इलाकों (उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व) में केवल एक-दो स्थानों पर ही हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
कैसा रहेगा तापमान?
उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहेगा। वहीं, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में यह 34°C से 36°C के बीच दर्ज किया जा सकता है।
वहीं, राज्य भर के जिलों में न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
वज्रपात एवं मेघ गर्जन की चेतावनी को देखते हुए खराब मौसम के समय खुले में जाने से बचें, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा पक्के मकानों में शरण लें।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में तेज धूप के साथ उमस बढ़ी, दोपहर बाद गरज-चमक संग बारिश का अलर्ट; अगले 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2-3 दिनों बाद 3 डिग्री तक बढ़ेगा राज्य का तापमान
