विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पटना के आसमान में छाए रहेंगे बादल, गया सबसे ठंड जिला, जानें अन्य शहरों का ताजा हाल

By prabhat ranjanEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 09 Nov 2023 07:19 AM (IST)

बिहार के कई शहरों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में जहां बादल छाए ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

HighLights

  1. पछुआ के प्रभाव से राजधानी पटना समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
  2. बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में धुंध व आंशिक बादल छाए रहे।

डिजिटल डेस्क, पटना। पछुआ के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिसंख्य स्थानों पर सुबह के समय धुंध व हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो से तीन दिन के दौरान उत्तर-पूर्व, पश्चिमी भागों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में धुंध व आंशिक बादल छाए रहे। पूर्णिया में घना कोहरा रहा। प्रदेश के 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे ठंडा शहर रहा।

पटना का AQI

बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण से बुरा हाल है। पटना का AQI 309 पहुंच चुका है। अधिकतम आद्रता 82 वहीं न्यूनतम 71 है। वहीं आज सूर्यास्त शाम के पांच बजकर चार मिनट पर होगी। जबकि कल सूर्योदय सुबह 6 बजकर तीन मिनट पर होगी।

अगले 24 घंटे में बिहार में मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय धुंध छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर पूर्व, पश्चिमी भाग और हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के कुहासे के छाए रहने की संभावना है। दिवाली आने तक तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

 जानें प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

 शहर      तारीख    अधिकतम     न्यूनतम

पटना       9 नवंबर      30.0         18.0

               10 नवंबर    30.0        19.0

मुजफ्फरपुर  9 नवंबर   28.0         20.0

                 10 नवंबर  28.0         19.0

भागलपुर     9 नवंबर     29.0        18.0

                 10 नवंबर    29.0        18.0

यह भी पढ़ें

VIDEO: ये तो हद है! बिहार में अब सड़क ही लूट ली गई, निर्माण होने के तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने कर दी तोड़फोड़

BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षकों को किस आधार पर मिलेगा वेतन? आसान भाषा में समझें यहां