विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार सरकार की पहल: 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' से छात्राओं को मिली ताकत, बिना पहचान उजागर किए दर्ज होंगी शिकायतें

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

बिहार सरकार ने छात्राओं की शिकायतों को सुरक्षित और गोपनीय तरीके से दर्ज करने के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' लॉन्च किया है।

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' शुरू किया।

  2. पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने वाली छात्राओं की पहचान गोपनीय रहेगी।

  3. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से छात्राएं अब निडर होकर पढ़ेंगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। 'शिकायत तो करना चाहती हूं, लेकिन डर लगता है कि कहीं मेरा नाम सामने न आ जाए।' यह डर आज तक न जाने कितनी छात्राओं की आवाज को दबाता आया है।

कॉलेज में होने वाली परेशानी या किसी भी तरह की शिकायत को सामने लाने में लड़कियां अक्सर इसलिए हिचकिचाती थीं क्योंकि उन्हें अपनी पहचान और सुरक्षा की चिंता रहती थी। लेकिन, अब बिहार की छात्राओं को इस डर से हमेशा के लिए आजादी मिलने वाली है।

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से छात्राओं को मिली नई ताकत

छात्राओं की इसी बड़ी समस्या को समझते हुए, माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शुरुआत की है।

यह पोर्टल विशेष रूप से विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं की शिकायतों और सुझावों को सुरक्षित ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस पहल को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है।

हमारी आईडेंटिटी रहेगी हिडन

पटना के जेडी विमेंस कॉलेज की छात्रा, अर्पिता मिश्रा, BBA सेकंड ईयर, इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत के बारे में बताती हैं।

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal

साक्षी प्रिया और अर्पिता मिश्रा। (जागरण)

अर्पिता कहती हैं कि अगर हमें कॉलेज में किसी भी तरह की प्रॉब्लम होती है, तो हम जाकर इस पोर्टल पर बता सकते हैं। इसका सबसे बड़ा बेनिफिट (यह है कि हमारी आईडेंटिटी को हिडन रखा जाएगा, यानी हमारा नाम सामने नहीं आएगा।

यह सुविधा उन लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है, जो अपनी बात तो कहना चाहती हैं, लेकिन समाज या कॉलेज के डर से पीछे हट जाती थीं।

सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी जरूरत

इसी कॉलेज की एक और छात्रा साक्षी प्रिया भी इस पोर्टल को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती हैं। साक्षी कहती हैं कि यह पोर्टल हम सभी लड़कियों के लिए एक नई शुरुआत है।

लड़कियों की सेफ्टी बहुत जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारा एजुकेशन सिस्टम और भी बेहतर हो। साक्षी और अर्पिता जैसी तमाम छात्राओं ने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद दिया है।

यह पोर्टल सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि छात्राओं के लिए एक सुरक्षित मंच है। अब बिहार की बेटियां निडर होकर अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी और उनकी आवाज बिना किसी रुकावट के सीधे सरकार तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दीवाली, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की विशेष अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।