सर्दियों में सफर करने से पहले देख लें ये लिस्ट! बिहार से गुजरने वाली 20 जोड़ी ट्रेनें 3 महीने के लिए रद
रेलवे ने सर्दियों में कोहरे के कारण 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान बिहार से गुजरने वाली 20 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 26 जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं।

बिहार से गुजरने वाली 20 जोड़ी ट्रेनें 3 महीने के लिए रद (सौ. जागरण)
HighLights
कोहरे के कारण 20 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द।
26 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती।
बिहार से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित।
जागरण संवाददाता, पटना। सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस अवधि में 20 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद किया गया है। इसके अलावा 26 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की गई है।
एक जोड़ी ट्रेन को आंशिक रूप से रद रखने का निर्णय
वहीं, एक जोड़ी ट्रेन को आंशिक रूप से रद रखने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले का असर बिहार से गुजरने और खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, गया-कामाख्या एक्सप्रेस और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
वहीं, पाटलिपुत्र-लखनऊ और पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों में भी कमी की गई है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और निर्धारित परिचालन दिवस की जानकारी लेने की अपील की है।
बिहार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रहेंगी रद
मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस (14111/14112) दो दिसंबर से 24 फरवरी तक रद रहेगी। बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (14523/14524) भी दिसंबर से फरवरी के बीच नहीं चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618) का परिचालन भी तीन महीने प्रभावित रहेगा।
गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619/15620) सात दिसंबर से 23 फरवरी तक रद रहेगी। इसके अलावा कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस और हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस भी पूरी तरह रद रहेंगी।
नार्थ ईस्ट और गरीब रथ के फेरों में कटौती
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506) दिसंबर से फरवरी तक सप्ताह में दो दिन रद रहेगी। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ (22406/22405) का परिचालन भी प्रत्येक सप्ताह एक दिन बंद रहेगा। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123/11124) सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी।
पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस (15033/15034) 15 दिसंबर से 10 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रद रहेगी। पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस (15079/15080) 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।
दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण
हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस (12177) चार दिसंबर से 26 फरवरी तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच रद रहेगी। वापसी में मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178) सात दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा और आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी। इस दौरान दोनों ट्रेनों का परिचालन निर्धारित खंड तक ही होगा।
प्रमुख प्रभावित ट्रेनों पर एक नजर
ट्रेन परिचालन में बदलाव
- 14111/14112 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज पूरी तरह रद
- 14523/14524 बरौनी-अंबाला पूरी तरह रद
- 14617/14618 जनसेवा एक्सप्रेस पूरी तरह रद
- 15619/15620 गया-कामाख्या पूरी तरह रद
- 12505/12506 नॉर्थ ईस्ट सप्ताह में दो दिन रद
- 22405/22406 गरीब रथ सप्ताह में एक दिन रद
- 15033/15034 पाटलिपुत्र-लखनऊ सप्ताह में तीन दिन रद
- 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर सप्ताह में चार दिन रद
यह भी पढ़ें- सर्दियों में सफर करने से पहले देख लें ये लिस्ट! लिच्छवी, जनसेवा और अवध असम समेत कई ट्रेनें रद
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।