विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के ट्रैफिक सिस्टम में होगा बदलाव: सड़क की क्षमता के आधार पर मिलेगा परमिट, तैयार हो रहा खास सॉफ्टवेयर

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:51 PM (IST)

परिवहन विभाग सड़क की क्षमता को ध्यान में रखकर वाहनों को परमिट देने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है।  

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. सड़क क्षमता के आधार पर वाहन परमिट जारी होंगे।

  2. परिवहन विभाग नया सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है।

  3. यह व्यवस्था अत्यधिक वाहन परिचालन को नियंत्रित करेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में सड़क की क्षमता को ध्यान में रखकर वाहनों को परमिट देने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने पहल की है।

विभाग ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कराने जा रहा है, जिसके माध्यम से सड़क पर वाहनों के परिचालन की क्षमता के आधार पर परमिट जारी करने की प्रक्रिया संचालित होगी।

इससे किसी सड़क पर उसकी क्षमता से अधिक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

विभाग ने इस कार्य को करने और भविष्य में प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है।

जिस एजेंसी का चयन होगा, उस एजेंसी को सॉफ्टवेयर तैयार करने से लेकर उसे लागू करने और उसके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

इसके लिए शुरुआत में एक वर्ष का अनुबंध होगा। ऐसी जानकारी सूत्र दे रहे हैं। एजेंसी को विभाग की जरूरत के अनुसार पूरी व्यवस्था विकसित करनी होगी।

इसमें परमिट जारी करने की प्रक्रिया का अध्ययन, वेब और मोबाइल एप तैयार करना, विभाग के दूसरे सिस्टम से जोड़ना, आंकड़ों का स्थानांतरण और सुरक्षा जांच जैसे काम शामिल हैं।

संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। सूत्रों की माने तो यह व्यवस्था सिर्फ व्यावसायिक वाहनों के परमिट पर लागू होगी या अन्य श्रेणी के वाहनों को भी इसके दायरे में रखा जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल सॉफ्टवेयर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके पूरा होने और व्यवस्था लागू होने के बाद ही सड़क की क्षमता के अनुसार परमिट जारी करने का नया तरीका प्रभावी हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति: 73 औद्योगिक इकाइयों के लिए लगभग 100 एकड़ भूमि आवंटन की स्वीकृति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।