बिहार में बनेगी सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा, सम्राट चौधरी ने अमित शाह को बताया दूसरा 'लौह पुरुष'
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार में सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने ...और पढ़ें

सम्राट चौधरी
HighLights
बिहार में बनेगी सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा।
सीएम चौधरी ने अमित शाह को 'दूसरा लौह पुरुष' बताया।
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, पटना। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बापू सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार की धरती पर सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। देश को पूरी तरह नक्सली मुक्त करने के संकल्प के लिए सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश का 'दूसरा लौह पुरुष' बताया।
उन्होंने कहा कि भारत को अब 'सोने की चिड़िया' नहीं, बल्कि 'सोने का शेर' बनाना है, जो पूरी दुनिया में दहाड़े। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत, कला संस्कृति मंत्री डा. प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री शीला मंडल और भगवान सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे।
समृद्ध बिहार का सपना साकार हो रहा
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल आजाद भारत के सबसे मजबूत गृह मंत्री थे। आजादी के समय देश में 567 रियासतें थीं। अगर पटेल न होते और उनकी नीतियां ढुलमुल होतीं, तो आज का भारत अपने वर्तमान स्वरूप का महज एक चौथाई ही बचता।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध बिहार का सपना साकार हो रहा है।
बिना कारण पटना रेफर नहीं कर सकेंगे डॉक्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में लगातार बेहतर काम हो रहा है। पहले हर मरीज को पीएमसीएच और आइजीआइएमएस पटना रेफर कर दिया जाता था। हमने इस रेफरल सिस्टम को खत्म करने का फैसला किया है। अब कोई भी डॉक्टरों ने स्पष्ट जानकारी दिए जिला अस्पताल से मरीज को पटना रेफर नहीं कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि पहले जिला अस्पतालों में एक हजार ऑपरेशन भी नहीं होते थे, लेकिन अब वहां 52 तरह के ऑपरेशन हो रहे हैं और यह आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर महीने अनुमंडल और जिला अस्पतालों में कम से कम एक लाख मरीजों का ऑपरेशन हो, ताकि अगले चार वर्षों में बिहार स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।