बिहार टेंडर घोटाले में वरिष्ठ IAS अधिकारी से ED की छह घंटे पूछताछ, ठेकेदार से कथित संबंधों पर मांगा जवाब
प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार टेंडर घोटाले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से छह घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ ठेकेदार से ...और पढ़ें

दोपहर साढ़े तीन बजे ईडी कार्यालय पहुंचे अधिकारी
HighLights
ईडी ने बिहार टेंडर घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से पूछताछ की।
ठेकेदार से कथित संबंधों और अनियमितताओं पर सवाल पूछे गए।
नमामि गंगे परियोजना के ठेकों की जांच भी दायरे में।
राज्य ब्यूरो,पटना। चर्चित टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी की टीम ने मामले से जुड़े एक ठेकेदार के साथ अधिकारी के कथित संबंधों और नमामि गंगे परियोजना के ठेकों में कथित अनियमितता को लेकर उनका पक्ष जाना।
दोपहर साढ़े तीन बजे ईडी कार्यालय पहुंचे अधिकारी
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आइएएस अधिकारी बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए। करीब छह घंटे तक चली पूछताछ में ठेकेदार से कथित संबंधों और ठेका आवंटन से जुड़े बिंदुओं पर उनका पक्ष जाना गया।
दो बार नोटिस के बाद पूछताछ में हुए शामिल
बताया जाता है कि ईडी ने संबंधित आइएएस अधिकारी को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के दूसरे सप्ताह में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, अधिकारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए जांच एजेंसी से समय मांगा था। इसके बाद बुधवार को वह ईडी कार्यालय पहुंचे और जांच अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा।
नमामि गंगे के ठेकों की अनियमितता जांच के दायरे में
पूछताछ का प्रमुख केंद्र नमामि गंगे परियोजना के तहत दिए गए ठेके और उनमें कथित अनियमितता रही। ईडी इस मामले में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के बीच कथित संबंधों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पूछताछ में सामने आए तथ्यों और अधिकारी के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।