बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 30 से खुलेगा पोर्टल, सात दिसंबर तक आवेदन
शिक्षा विभाग ने बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की है। सामान्य स्थानांतरण ...और पढ़ें

शिक्षकों के तबादले के लिए 30 से खुलेगा पोर्टल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर निर्धारित की गई है।
पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न होगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को विभाग ने संशोधित शिड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान शिक्षक अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे।
सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर प्राप्त आपत्तियों एवं अपीलों का निष्पादन करने सहित पूरी प्रक्रिया आठ दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक पहले चरण में समायोजन एवं समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राज्य स्थापना समिति के स्तर पर यह प्रक्रिया
जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, वहां नौ से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति की बैठक होगी और शिक्षकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति की बैठक, सूची का प्रकाशन, अपील प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी। जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया लंबित है, वहां नौ से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा। वहीं, 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति के स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
27 नवंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी
तीसरे चरण में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 27 नवंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 नवंबर से सात दिसंबर तक शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनते हुए आवेदन कर सकेंगे।
आठ दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समितियों के स्तर पर सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर अपील प्राप्त करने और उनका निष्पादन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- प्रत्येक छात्र तक NCERT पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता कराई जाए सुनिश्चित, शिक्षा मंत्री का निर्देश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।