SMAT T20: बिहार टीम के फाइनल ट्रायल में वैभव सूर्यवंशी और शाकिब हुसैन को बुलावा, 43 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी की तैयारियों के मद्देनजर अंतिम चयन ट्रायल के लिए 43 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है।

वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन। (फाइल फोटो)
HighLights
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 43 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया।
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए अंतिम ट्रायल।
वैभव सूर्यवंशी, शाकिब हुसैन सहित प्रमुख खिलाड़ी शामिल।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी की तैयारियों के मद्देनजर फाइनल चयन ट्रायल के लिए 43 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है।
चयन समिति के निर्देशानुसार सभी खिलाड़ियों को छह नवंबर को सुबह 9:30 बजे मोइनुल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
बुलाए जाने वाले क्रिकेटरों में भारतीय टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल में चमके शाकिब हुसैन सहित प्रदेश के सीनियर टीम के सदस्य भी हैं।
फाइनल ट्रायल बिहार की टी-20 टीम के चयन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, कौशल, फिटनेस और 20 ओवर के प्रारूप के अनुरूप खेल क्षमता का आकलन किया जाएगा। सीनियर चयन समिति ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।
इन खिलाड़ियों को आमंत्रण
सीनियर चयन समिति द्वारा फाइनल ट्रायल के लिए आमंत्रित खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), सरमन निगरोध (विकेटकीपर), अनमोल कुमार (विकेटकीपर), आयुष लोहारुका, पीयूष सिंह, सूरज कश्यप, मो. इजहार, अमोद यादव, नमन गौरव, अल्तमश अशरफ, पृथ्वीराज, आकाश राज, शाकिब हुसैन, मलय राज, हिमांशु सिंह, शब्बीर खान, आलोक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, नवाज खान और खालिद आलम शामिल हैं।
इसी तरह तरुण कुमार सिंह, लखन राजा, यशस्वी ऋषव, अभिजीत साकेत, आशीष कुमार सिंह, प्रिंस, चंदन कुमार, पवन कुमार, अमित चौधरी, भास्कर दुबे, मयंक कुमार, भानु कुमार, दानिश आलम, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, लोकेश बाबूलाल कुमार, परमजीत सिंह, सुयश, कुमार रजनीश, प्रशांत श्रीवास्तव, सुमन राय और वासुदेव भी हैं।