बिहार में चीनी मिलों की जल्द होगी वापसी, सारण और मुजफ्फरपुर में DPR की प्रोसेस शुरू
बिहार सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की पहल तेज की है। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर ...और पढ़ें

एआई से बनाई गई तस्वीर
HighLights
मोतीपुर और तरैया में नई चीनी मिलों की पहल।
स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बंद पड़ी चीनी उद्योग की संभावनाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में सरकार ने व्यापक स्तर पर पहल तेज कर दी है।
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर एवं सारण जिले के तरैया में नई चीनी मिलों की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। दोनों स्थानों पर चीनी मिल स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।
राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने इसके लिए चयनित एजेंसी को पत्र भेजा है। एजेंसी को दोनों प्रस्तावित चीनी मिलों की स्थापना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डीपीआर में मिल स्थापना की व्यवहार्यता, आवश्यक संसाधनों, संभावित लागत और अन्य जरूरी पहलुओं का आकलन किया जाएगा।
डीपीआर तैयार होने के बाद दोनों स्थानों पर चीनी मिल की स्थापना की दिशा में आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
इन मिलों की स्थापना से संबंधित जिलों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी गन्ना किसानों को लाभ मिल सकता है। किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री की सुविधा मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आने की संभावना है।
इसके अलावा चीनी मिलों के शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार होने जा रहा है 'स्टेट गेम्स' का महाकुंभ, पटना और राजगीर में जुटेंगे राज्य के दिग्गज खिलाड़ी