स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश
राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। कम उपस्थिति ...और पढ़ें

बिहार में सरकारी योजनाओं के लिए छात्रों की 75% उपस्थिति अनिवार्य (AI Generated Image)
HighLights
सरकारी स्कूलों में 75% उपस्थिति अब अनिवार्य।
कम उपस्थिति पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज होगी विद्यार्थियों की उपस्थिति।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इससे कम उपस्थिति होने पर संबंधित विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
निर्देश के मुताबिक, एक अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आंकड़े दर्ज किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक होगी, उनके सामने 'यस' और कम उपस्थिति पर 'नो' दर्ज किया जाएगा।
आंकड़ों का होगा वेरिफिकेशन, डेटा सुधारने का मिलेगा मौका
सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि निर्धारित प्रक्रिया के तहत करें। इसके बाद संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद जिला स्तर पर इसकी अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।
यदि सत्यापन के दौरान किसी विद्यार्थी के आंकड़े में त्रुटि मिलती है तो संबंधित विद्यालय के प्रधान को उसे सुधारने का अवसर दिया जाएगा। सुधार के बाद आंकड़ों को दोबारा शामिल करना होगा।
वहीं, जिला स्तर पर स्वीकृत आंकड़ों के आधार पर विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली राशि का भुगतान बैंक खाते में किया जाएगा। आंकड़ों में किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनियमितता की स्थिति में कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4: STET में फेल अभ्यर्थियों के नहीं जारी होंगे एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न और पात्रता नियम स्पष्ट
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के 32388 पदों पर 25 सितंबर से आवेदन, 26 अक्टूबर तक फीस जमा करने का मौका
