विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा कसने के लिए बिहार एसटीएफ की बड़ी पहल, बनाया विशेष सेल

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:35 PM (IST)

बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनके अपराधों के उद्भेदन के लिए एक विशेष 'कोढ़ा सेल' का गठन किया है।

बिहार एसटीएफ। (फाइल फोटो)

बिहार एसटीएफ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष 'कोढ़ा सेल' बनाया।

  2. सेल गैंग सदस्यों का फोटो, नाम, पता, पारिवारिक डेटा एकत्र करेगा।

  3. यह सेल अपराधियों की पहचान और अपराधों के उद्भेदन में सहायक होगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनके अपराधों के उद्भेदन के लिए विशेष पहल की है।

इसके लिए एसटीएफ में कोढ़ा सेल का गठन किया गया है। यह सेल कोढ़ा गैंग के सदस्यों का फोटो, नाम, पता और उनके पूरे पारिवारिक विवरण का डाटा एकत्र कर रहा है।

एसटीएफ के अनुसार, राज्य या देश के किसी भी हिस्से में कोढ़ा गैंग के सदस्य द्वारा अपराध किए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित कोढ़ा सेल से संपर्क किया जा सकेगा।

सेल में उपलब्ध डाटा के आधार पर अपराधी के फोटो की पहचान करने के साथ ही उसके नाम और पते का सत्यापन किया जाएगा। इससे अपराध के उद्भेदन में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद है।

एसटीएफ ने बताया कि अब तक बिहार और राज्य के बाहर कोढ़ा गैंग द्वारा की गई कई घटनाओं में इस सेल की मदद से अपराधियों की फोटो पहचान की गई है। इसके बाद मामलों का उद्भेदन करते हुए लूटे गए रुपये की बरामदगी भी की गई है।

विशेष सेल के गठन से कोढ़ा गैंग से जुड़े अपराधियों की पहचान और उनके आपराधिक मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी।

इससे दूसरे राज्यों में होने वाली घटनाओं में भी बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बेहतर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Dial-112 टीम पर हमला हुआ तो थानेदार पर गिरेगी गाज, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया सख्त आदेश