विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरू टेक समिट में बिहार की धमक, रोबोट से लेकर AI इंजन और ड्रोन तक; 6 स्टार्टअप्स ने खींचा ध्यान

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:09 PM (IST)

बेंगलुरु टेक समिट-2026 में बिहार के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी इको-सिस्टम की क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है।

बिहार की पवेलियन।  फोटो इंटरनेट मीडिया

बिहार की पवेलियन। फोटो इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. बिहार के 6 स्टार्टअप्स ने बेंगलुरु टेक समिट में भाग लिया।

  2. रोबोटिक्स, AI, ड्रोन और IoT में नवाचारों का प्रदर्शन किया।

  3. बिहार स्टार्टअप नीति 2022 की सफलता का प्रमाण मिला।

राज्य ब्यूरो, पटना। बेंगलुरु के इंटरनेशनल एक्जीविशन सेंटर में आयोजित टेक समिट-2026 में बिहार के स्टार्टअप एवं प्रौद्योगिकी इको-सिस्टम की क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस वर्ष के समिट की थीम (AI एंड बियांड) से प्रेरित बिहार पवेलियन उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में राज्य की बढ़ती क्षमताओं से अवगत करा रहा है।

इसमें उद्योग विभाग की पहल (स्टार्टअप बिहार) के अंतर्गत विकसित छह स्टार्टअप अपने नवाचारों और समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंगलवार (17 नवंबर) से शुरू हुआ यह एक्जीविशन गुरुवार (19 नवंबर) तक चलेगा। बिहार राज्य पवेलियन (हाल-3, स्टाल संख्या एच3 -ए244) का उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उद्घाटन किया। उद्योग निदेशक कुल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

उद्योग सचिव ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बिहार के स्टार्टअप कर्नाटक में भी अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं और अन्य राज्यों में भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।

यह बिहार स्टार्टअप नीति 2022 की व्यापक सोच और इसके अंतर्गत विकसित सशक्त इको-सिस्टम का प्रमाण है। उद्योग निदेशक ने प्रदर्शनी में भाग ले रहे स्टार्टअप संस्थापकों से उनके नवाचारों, व्यावसायिक माडलों और भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी ली।

प्रदर्शित छह स्टार्ट-अप

1. रोबोमंथन प्राइवेट लिमिटेड ह्यूमनाइड रोबोट, AI , इंटरनेट ऑफ थिंग्स और औद्योगिक स्वचालन के क्षेत्र में अपने अत्याधुनिक समाधान प्रस्तुत कर रही।

2. हाइप्रोटेक इंडिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप एडटेक, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक और AI /एमएल प्रयोगशाला से जुड़ी एकीकृत सुविधाओं का प्रदर्शन कर रही।

3. स्काउटएज (एजस्फीयर स्पोर्ट्स इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड) AI एवं डेटा आधारित स्पोर्ट्स इंटेलिजेंस प्लेटफार्म प्रस्तुत कर रही है।

4. एट्रोबोट ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा, खनन और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों के लिए सटीक ड्रोन सर्वेक्षण, लिडार मैपिंग, और AI आधारित परिसंपत्ति प्रबंधन से जुड़े समाधान प्रदर्शित कर रही।

5. एयरस्पेस ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड एयरोस्पेस, मानव रहित विमान (यूएवी), कृषि में छिड़काव के लिए ड्रोन और भविष्य की शहरी हवाई परिवहन प्रणालियों के क्षेत्र में अपने नवाचार प्रस्तुत कर रही।

6. वायगाट AI ह्यूमन इंटेलिजेंस AI इंजन विकसित कर रहा है। यह स्टार्टअप सीआइइ, ट्रिपल आइटी हैदराबाद और ISB आइ-वेंचर से इन्क्यूबेटेड है और एनवीडिया एनसेप्शन प्रोग्राम का भी हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।