विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार आने वाली स्पेशल ट्रेनों में बढ़ेंगे AC और स्लीपर कोच, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा कन्फर्म टिकट

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:30 AM (IST)

रेलवे त्योहारों और छुट्टियों में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाएगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. त्योहारों में बिहार आने वाले यात्रियों को राहत।

  2. स्पेशल ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी और स्लीपर कोच।

  3. वेटिंग टिकट कंफर्म करने की रेलवे की तैयारी।

जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारों और छुट्टियों में बिहार आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। खासकर नियमित ट्रेनों के एसी कोचों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने पर उसी रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

रेलवे का जोर थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में सीटों की उपलब्धता बढ़ाने पर है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने महीनों पहले टिकट बुक कराया है, लेकिन अब तक वेटिंग लिस्ट में हैं।

यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त रैक के इस्तेमाल पर भी विचार किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, टिकट बुकिंग सिस्टम और वेटिंग लिस्ट के आंकड़ों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जिन रूटों पर नियमित ट्रेनों के एसी कोचों में यात्रियों का दबाव अधिक मिलेगा, वहां उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच जोड़े जाएंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान महानगरों से बिहार लौटने वाले यात्रियों की परेशानी कम करना और अतिरिक्त यात्रीभार को संभालना है।

हालांकि, कोच बढ़ाने का निर्णय संबंधित रूट पर मांग, रैक की उपलब्धता और परिचालन क्षमता के आधार पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से सस्ता होगा कई ट्रेनों का सफर, सुपरफास्ट से सामान्य एक्सप्रेस बन जाएंगी 17 ट्रेनें; घटेगा किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।