विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में रफ्तार पकड़ रही सोलर क्रांति, केंद्र के अलावा राज्य सरकार भी दे रही ₹20 हजार की छूट

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:51 PM (IST)

बिहार में पीएम सूर्य घर योजना और कृषि पंपों के सोलराइजेशन से सौर ऊर्जा क्रांति तेजी से बढ़ रही है। ...और पढ़ें

बिहार में रफ्तार पकड़ रही सोलर क्रांति (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार में रफ्तार पकड़ रही सोलर क्रांति (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पीएम सूर्य घर योजना से 129 मेगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध।

  2. राज्य सरकार दे रही 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी।

  3. कृषि पंपों के सोलराइजेशन में बिहार पूर्वी भारत में अग्रणी।

राज्य ब्यूरो, पटना। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाए जाने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि कार्य के लिए पंपों को सोलर एनर्जी से जोड़ने की योजनाएं भी बड़ी क्षमता के साथ आगे बढ़ी है। 

बिजली कंपनी के आंकड़ों के अनुसार बिहार में अब तक पीएम सूर्य घर योजना के तहत समेकित रूप से घरों की छत पर 129 मेगावाट सौर ऊर्जा की उपलब्धता हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले माह की 28 तारीख का है। 

20 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी

इसके बाद भी इस योजना के तहत सोलर सिस्टम छतों पर लगातार लग रहे हैं। राज्य सरकार ने 20 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी की घोषणा कर रखी है। इसके बाद इस योजना की गति और तेज हुई है। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी अलग से है।

सौर ऊर्जा के माध्यम से ही घरों की बिजली चले इसे केंद्र में रख 10 लाख कुटीर ज्योति बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छत पर कुल 1100 मेगावाट की क्षमता तक सोलर एनर्जी सिस्टम काे लगाए जाने की योजना आगे बढ़ी है।

12,788 सरकारी भवनों पर रूफटाप सोलर 

सौर उर्जा की गति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी भवनों पर भी लगातार सोलर एनर्जी सिस्टम को स्थापित किया जा रहा। इसके तहत अब तक 12,788 सरकारी भवनों पर 115 मेगावाट क्षमता वाले रूफटाप सोलर सिस्टम को लगाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 500 मेगावाट क्षमता की योजना को भी मंजूरी दी गयी है। 

सूर्य संकल्प योजना के तहत सभी जिलाधिकारियों के कार्यालयों व सरकारी आवासों में भी सोलर एनर्जी सिस्टम को लगाए जाने की योजना शुरू हुई है।

वहीं पीएम कुसुम योजना के तहत कृषि फीडरों का सोलराइजेशन किया जा रहा। कृषि फीडरों की सोलराइजेशन योजना के मामले में बिहार पूर्वी भारत के अग्रणी राज्य में शुमार है। 

इसके तहत 456 मेगावाट क्षमता के पावर पर्चेज एग्रीमेंट 175 पावर सब स्टेशनों के माध्यम से किया जा चुका है। इसके माध्यम से 120903 कृषि पंपों को फायदा हो रहा। इसके अतिरिक्त 2500 मेगावाट क्षमता के सोलराइजेशन की योजना का काम आगे बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- बिहार के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प, पीपीपी मोड पर बनेंगे 5000 कमरे; 20 जगहों पर बनेंगे रोप-वे


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।