विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल से नीतीश ने किया किनारा, PM उम्मीदवारी पर तोड़ी चुप्पी

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 25 Sep 2023 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:35 PM (IST)

Bihar Politics I.N.D.I.A से खटपट और भाजपा से बढ़ती नजदीकी के बीच कयास लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश ...और पढ़ें

INDIA गठबंधन से दूरी और एनडीए गठबंधन में जाने के कयासों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया विराम। जागरण
INDIA गठबंधन से दूरी और एनडीए गठबंधन में जाने के कयासों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया विराम। जागरण

HighLights

  1. INDIA गठबंधन से दूरी और एनडीए गठबंधन में जाने के कयासों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया विराम।
  2. कहा- मेरे एनडीए में जाने की चर्चा फालतू बात, हम तो विपक्ष को एकजुट कर रहे।

राज्य ब्यूरो, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kaumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) सोमवार को राजधानी पटना में जनसंघ के संस्थापकों में एक दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजकीय समारोह में उन्हें नमन करने के बाद मुख्यमंत्री से मीडिया के लोगों ने जब यह पूछा कि उनके एनडीए में जाने की चर्चा चल रही? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फालतू बात है। हम तो विपक्ष को एकजुट करने का काम कर रहे। कितनी बड़ी उपलब्धि हो रही।

बिधूड़ी के बयान पर क्या कहा?

भाजपा सांसद बिधूड़ी (BJP MP Ramesh Bidhur) द्वारा संसद में एक अल्पसंख्यक समाज के खिलाफ खुलेआम की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री से प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है? उससे हमको क्या लेना है। हम तो सब लोगों के सम्मान में काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। इंतजार कीजिए और देखिए...।

विस उपाध्यक्ष बोले- PM उम्मीदवार के लिए... 

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) ने रविवार को कहा था कि आईएनडीआईए में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे अधिक सक्षम हैं।

इस पर मुख्यमंत्री से जब प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि हम तो सब को मना करते हैं। यह सब करने की क्या जरूरत है।सब एकजुट होकर काम करेंगे। उसके बाद फैसला होगा।

I.N.D.I.A. की अगली बैठक पर क्या बोले मुख्यमंत्री

आईएनडीआईए (INDIA) की अगली बैठक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटियां बन गयी हैं। बैठकें हो रही हैं। हम सभी को सलाह देते रहते हैं। हमने यह कहा है कि तेजी से अंदरूनी बात पर निर्णय कीजिए।

देवी लाल की जयंती पर कैथल में हो रहे कार्यक्रम में नहीं जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जाना होता है वहां जाते ही हैं। वहीं जाति आधारित गणना (Caste based census) की रिपोर्ट जारी किए जाने के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट लगभग तैयार हो गयी है। जैसे ही वह पूरी तरह से तैयार हो जाएगी उसे जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार पर बदले भाजपा नेताओं के सुर, शाह ने भी किया इशारा; क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

Government Job बिहार में रोजगार की बहार, एक हफ्ते में निकली 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी; बिंदुवार पढ़ें पूरी डिटेल

समारोह में BJP नेताओं के न पहुंचने पर नीतीश ने कसा तंज

दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya) की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में भाजपा के लोगों के नहीं पहुंचने पर भी मुख्यमंत्री ने तंज किया।

उन्होंने कहा कि हम ताे सभी का सम्मान करते हैं। पर जो लोग इनके विचारों से सहमत हैं वही इस समारोह में नहीं आए। वित्त मंत्री विजय चौधरी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद थे।

हमने कभी किसी व्यक्ति का विरोध नहीं किया: तेजस्वी

राज्य ब्यूरो, पटना: दीनदयालल उपाध्याय के जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी पर राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा रही। उनसे जब यह पूछा गया कि सदन में तो वह इनके खिलाफ बोले थे पर जयंती समारोह में भाग ले रहे? इस पर तेजस्वी ने कहा कि हमने कभी किसी व्यक्ति का विरोध नहीं किया।