Move to Jagran APP

Bihar Politics: 'डबल इंजन की सरकार देगी उम्दा परिणाम', बिहार में 'खेला' के बाद जेपी नड्डा ने Lok Sabha Election पर दिया बयान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार एनडीए परिवार में वापस आएं हैं इसका हर्ष एनडीए के समस्त दलों एवं भाजपा को है। उन्होंने कहा कि जदयू एवं नीतीश कुमार का स्वभाविक एवं सबसे पुराना गठबंधन भी एनडीए ही है।

By Raman Shukla Edited By: Prateek Jain Sun, 28 Jan 2024 10:02 PM (IST)
Bihar Politics: 'डबल इंजन की सरकार देगी उम्दा परिणाम', बिहार में 'खेला' के बाद जेपी नड्डा ने Lok Sabha Election पर दिया बयान
'डबल इंजन की सरकार देगी उम्दा परिणाम', जेपी नड्डा ने Lok Sabha Election पर दिया बयान। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार एनडीए परिवार में वापस आएं हैं, इसका हर्ष एनडीए के समस्त दलों एवं भाजपा को है।

बिहार की जनता ने अपना वोट रूपी आशीर्वाद एनडीए को दिया था। उन्होंने कहा कि जदयू एवं नीतीश कुमार का स्वभाविक एवं सबसे पुराना गठबंधन भी एनडीए ही है। वर्तमान समय में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई थी।

एनडीए में नीतीश कुमार के वापस आने के बाद अब इस स्थिति को सुधारा जाएगा। एनडीए के माध्यम से बिहार की जनता को विकास को तेजी देने का कार्य किया जाएगा, क्योंकि बिहार में जब भी एनडीए सरकार आई है, राज्य के स्थायित्व और विकास की गति ने एक ऊंची छलांग लगाई है।

जेपी नड्डा ने लोकसभा की सभी सीटें जीतने का किया दावा

एनडीए सरकार ने बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य या कानून प्रबंधन, सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का राज्य की जनता को विकास का उम्दा परिणाम देगी।

ऐसा भाजपा का विश्वास है। आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार की सभी लोकसभा सीटों को स्वीप करेगी। 2025 विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार ही बनेगी।

नड्डा रविवार को बिहार में नवनिर्मित एनडीए सरकार के गठन के बाद भाजपा प्रदेश में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेसवार्ता में मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े एवं पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

उज्जवल बिहार बनाएगी नई एनडीए सरकार

नड्डा ने कहा कि एनडीए के सामने आईएनडीआईए ज्यादा टिकने वाला नहीं है। कांग्रेस की पहली भारत जोड़ो यात्रा का कोई नतीजा कांग्रेस को नहीं मिला। वर्तमान की भारत तोड़ो अन्याय यात्रा और आईएनडीआईए धारणात्मक तौर पर बिल्कुल फेल हो गई है।

बंगाल में ममता बनर्जी ने इस गठबंधन को झटका दिया। पंजाब में इस गठबंधन की स्थिति सबके सामने है। बिहार में यह गठबंधन धरातल पर उतरने से पहले ही बिखर गया है। आईएनडीआईए कुछ नहीं, बल्कि परिवार बचाओ अलायंस और प्रापर्टी बचाओ अलायंस है। यह अलायंस भ्रष्टाचारी लोगों का एक जमावड़ा है, जो तुष्टीकरण को बढ़ावा देता है।

उन्होंने ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की यह नई एनडीए सरकार राज्य को स्थायित्व और विकास को रफ्तार प्रदान करेगी। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी। प्रदेश की नई एनडीए सरकार, राज्य को उज्ज्वल बिहार बनाएगी।

यह भी पढ़ें -

Nitish Kumar: राजद ने नीतीश कुमार के आदमी होने पर उठाया सवाल, महागठबंधन तोड़ने पर इस नेता का फूटा गुस्‍सा

Prashant Kishor: 'शाम होते-होते गाली...', PK ने नीतीश कुमार के पलटी मारने पर बताई कड़वी सच्‍चाई, बिहार की राजनीति पर कह दी ये बात