बिहार पुलिस मुख्यालय ने DM-SP को किया एलर्ट, LPG गैस और पेट्रोल के जमाखोरों पर कार्रवाई करने का निर्देश
बिहार पुलिस मुख्यालय ने मध्य पूर्व युद्ध के कारण संभावित एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी को लेकर सभी ...और पढ़ें

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आया आदेश। (एजेंसी)
HighLights
मध्य पूर्व युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति में कमी की आशंका।
डीएम-एसपी को गैस, पेट्रोल पंपों पर निगरानी का निर्देश।
जमाखोरी, कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश।
राज्य ब्यूरो, पटना। मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया है।
बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है।
इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ाने की संभावना है। इससे अव्यवस्था या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
ऐसी स्थिति में असामाजिक तत्वों के द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
डीएम-एसपी को निर्देश
ऐसे में सभी डीएम-एसपी को अपने-अपने जिलों में इसको लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हए सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्था करने और कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही जिला प्रशासन को आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार आमलोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि किसी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न ना हो।
यह भी पढ़ें- एलपीजी गैस सिलेंडर व डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर सख्ती, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
