विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में MLC को कितनी मिलती है Salary? पेंशन-ट्रैवल कूपन और कार लोन का भी समझिए हिसाब-किताब

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:13 PM (IST)

Bihar MLC Salary Pension 2026: बिहार विधान परिषद के सदस्यों को मिलने वाले वेतन, भत्ते और सुविधाओं का विस्तृत विवरण ...और पढ़ें

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलरी, लाइफटाइम मिलेगी 45000 रुपये की पेंशन (AI Generated Image)

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलरी, लाइफटाइम मिलेगी 45000 रुपये की पेंशन (AI Generated Image)

HighLights

  1. एमएलसी की मासिक आय ₹1.60 लाख से अधिक।

  2. कानून बनाने में हिस्सेदारी, विकास कार्यों हेतु फंड।

  3. आजीवन ₹45,000 पेंशन, मुफ्त चिकित्सा सुविधा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक व स्नातक सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बिहार विधान परिषद के सदस्यों को कानून बनाने के महत्वपूर्ण अधिकारों के साथ-साथ कई बेहतरीन सरकारी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं।

सभी भत्तों और वेतन को मिला दिया जाए, तो एक एमएलसी का सालाना पैकेज 24 लाख रुपये से भी अधिक का होता है।

बिहार में MLC को कितनी सैलरी मिलती है?

बिहार में MLA और MLC दोनों का सैलरी स्ट्रक्चर एक जैसा ही है। भत्तों को मिलाकर एक MLC की मासिक आय लगभग 1.60 लाख रुपये से ज्यादा बैठती है।

इसके अलावा, विधान मंडल सत्र के दौरान MLC को पटना में रहने पर ₹3,000 प्रतिदिन और राज्य के बाहर होने पर ₹3,500 प्रतिदिन का दैनिक भत्ता भी अलग से मिलता है।

भत्ते का प्रकार अनुमानित राशि (प्रति माह)
मूल वेतन (Basic Salary) ₹50,000
क्षेत्रीय भत्ता (Constituency Allowance) ₹55,000
निजी सहायक (PA) भत्ता ₹40,000
कार्यालय व स्टेशनरी खर्च ₹15,000
संचार / टेलीफोन भत्ता ₹8,300 (बिना वाउचर)

MLC के पास कितनी पावर और कितने अधिकार?

बिहार में MLC की कानून बनाने में हिस्सेदारी होती है। वित्तीय बिल को छोड़कर बाकी सभी विधेयक विधान परिषद में लाए जा सकते हैं। एमएलसी इन विधेयकों पर चर्चा करते हैं और उनमें बदलाव के सुझाव दे सकते हैं।

इसी के साथ, राज्य सरकार के सालाना बजट पर विधान परिषद में विस्तार से चर्चा करने का अधिकार सदस्यों को होता है।

बिहार विधान परिषद के प्रत्येक सदस्य को हर साल अपने इलाके में सड़क, स्कूल या सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्यों के लिए एक तय राशि मिलती है, जिसे MLC LAD Fund भी कहा जाता है।

क्या मंत्री बन सकता है MLC?

हां, बिहार विधान परिषद का कोई भी सदस्य राज्य सरकार में कैबिनेट या राज्य मंत्री बन सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

अन्य सरकारी सुविधाएं:

  • MLC को पटना में सरकारी आवास या फिर मकान किराया भत्ता मिलता है। साथ ही हर महीने 2,000 यूनिट बिजली भी मुफ्त दी जाती है।
  • एमएलसी और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा (मेडिकल रीइंबर्समेंट) का प्रावधान है।
  • देशभर में रेल या हवाई यात्रा करने के लिए सालाना ₹4 लाख रुपये का ट्रैवल कूपन मिलता है।
  • नई गाड़ी खरीदने के लिए रियायती ब्याज दर पर ₹25 लाख तक का लोन लिया जा सकता है।
  • एक बार कार्यकाल पूरा होने के बाद, सदस्य को जीवन भर के लिए ₹45,000 प्रति माह की पेंशन और आजीवन मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ें- पिता विधायक-मंत्री; अब दोनों बेटे MLC, बिहार की सियासत में साथ दिखेगी सगे भाइयों की जोड़ी

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026: बिहार की 8 MLC सीटों का पूरा अपडेट, कहां कौन जीता और किसने बनाई बढ़त?