विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए कर्मी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:42 PM (GMT+05:30)

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें 36 प्रत्याशी मैदान में हैं और 99,302 मतदाता वोट डालेंगे।

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए कर्मी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए कर्मी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

जागरण संवाददाता, पटना। पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 99,302 मतदाता वोटिंग करेंगे। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गुरुवार को पटना जिले के बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

81436016

निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, नालंदा एवं नवादा जिले के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, विधि-व्यवस्था संधारित रखने तथा मतदाताओं के लिए सुगम एवं सुरक्षित मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

81436175

पटना जिले में कुल 126 मतदान केंद्र

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पटना, नालंदा और नवादा जिलों में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 120 मूल और 14 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। जिलेवार देखें तो पटना में 80 मतदान केंद्र (79 मूल और एक सहायक), नालंदा में 37 (24 मूल और 13 सहायक) तथा नवादा में 17 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीनों जिलों में कुल 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना में 46, नालंदा में 20 और नवादा में 14 मतदान केंद्र शामिल हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पटना जिले के अंतर्गत कुल 126 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा।

सुबह आठ से शाम बजे से होगा मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बाक्स एवं अन्य मतदान सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटना में जमा कराई जाएगी।

बैंगनी स्केच पेन से ही देनी होगी अभ्यर्थियों को अधिमान्यता

मतदान के दौरान मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के पक्ष में अधिमान्यता अंकित करने के लिए मतदान पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए आधिकारिक बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करेंगे। किसी अन्य कलम से निशान लगाने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है।

81437917

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र पर निर्धारित बैंगनी रंग का पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के बाद पेन वापस लेना भी अनिवार्य होगा। संबंधित पदाधिकारियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

शिकायतों से जुड़ी वीडियो एवं फोटो वॉट्सएप पर भेजनें की व्यवस्था

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य निर्वाचन संबंधी शिकायतों की सूचना, वीडियो एवं फोटो वॉट्सएप नंबर 8114593939 पर भेजी जा सकती है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों की जानकारी संबंधित प्रेक्षकों को उनके मोबाइल नंबर पर भी दी जा सकती है।

प्रेक्षकों को इन नंबरों पर भेजें शिकायत

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक : संतोष कुमार मल्ल — 8882134237
  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक : बी कार्तिकेय धनजी — 9810922727

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता

जिला पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
पटना 29669 10253 0 39922
नालंदा 24479 7349 2 31830
नवादा 12314 3515 0 15829
कुल 66462 21117 2 87581

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता

जिला पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
पटना 4837 2359 0 7196
नालंदा 2156 621 1 2778
नवादा 1418 329 0 1747
कुल 8411 3309 1 11721

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में अभ्यर्थी

उम्मीदवार का नाम पार्टी
असद उल्लाह खां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
दिलीप कुमार राष्ट्रीय जनता दल
नीरज कुमार जनता दल (यूनाइटेड)
डा. हिमांशु कुमार पटेल आम आदमी पार्टी
अनुज सिंह जन सुराज पार्टी
मो. मोकीम उद्दीन समाज शक्ति पार्टी
अमित कुमार अलबेला निर्दलीय
गोपाल कृष्णा निर्दलीय
दिलीप कुमार निर्दलीय
देवेन्द्र रजक निर्दलीय
डा. धर्मवीर कुमार भास्कर निर्दलीय
नरेन्द्र कुमार लोहानी निर्दलीय
प्रेम कुमार निर्दलीय
रंजु कुमारी निर्दलीय
शफी आलम निर्दलीय
सिकंदर उर्फ सिकंदर पांडेय अधिवक्ता निर्दलीय
सुधांशु कुमार निर्दलीय
हिमांशु कुमार निर्दलीय

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में अभ्यर्थी

उम्मीदवार का नाम पार्टी
प्रो. नवल किशोर यादव भारतीय जनता पार्टी
संजय कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डा. संजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल
दिव्या ज्योति जन सुराज पार्टी
अजय कुमार निर्दलीय
अनिल कुमार निर्दलीय
अवनीश कुमार निर्दलीय
उज्ज्वल कान्त निर्दलीय
कुणाल किशोर निर्दलीय
नवल किशोर निर्दलीय
निर्भय कुमार निर्दलीय
डा. रंजन कुमार निर्दलीय
राघवेंद्र कुमार निर्दलीय
राहुल कुमार निर्दलीय
विनय भुषण कुमार निर्दलीय
विवेक शर्मा निर्दलीय
संजीव कुमार निर्दलीय
सुनील कुमार निर्दलीय

यह भी पढ़ें- NDA एकजुट, महागठबंधन में टकराव; सभी 8 सीटों पर उतरकर JSP ने MLC चुनाव में लगाया सियासी तड़का!

यह भी पढ़ें- MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी