विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा पहुंचकर JDU प्रत्‍याशी नीरज ने अनंत स‍िंह को ललकारा, कहा- राजनीत‍ि उनके लिए सुरक्षा कवच

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:46 AM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने मोकामा पहुंचकर अनंत सिंह के विरोध को ललकारा। उन्होंने अनंत सिंह पर निशाना साधा।

HighLights

  1. नीरज कुमार ने अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में चुनौती दी।

  2. जदयू प्रत्याशी ने अनंत सिंह के विरोध पर तंज कसा।

  3. नीरज कुमार ने कहा अब राजनीति में बाहुबल नहीं चलता।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

जदयू विधायक अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध में उतरने से इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं।

इसी बीच मतदान के दिन नीरज कुमार अनंत सिंह के गढ़ माने जाने वाले मोकामा पहुंचे। यहां उन्होंने परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का दावा करते हुए जदयू विधायक पर निशाना साधा।

स्‍टार प्रचारक बने हुए हैं अनंत सिंह 

मोकामा में नीरज कुमार ने अनंत सिंह के विरोध को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह स्टार प्रचारक बने हुए हैं, जबकि उनमें वोट देने की पात्रता नहीं है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते अनंत सिंह बाहर निकले हैं या नहीं, यह भी देखने वाली बात है।

अनंत सिंह पर निशाना, बोले- बाहुबल अब नहीं चलता

नीरज कुमार ने अनंत सिंह के विरोध पर कहा क‍ि इन लोगों के पास कोई काम नहीं है। इन्हें राजनीति से धन अर्जित करना है, जबकि हम लोग जन अर्जित करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब बाहुबल नहीं चलता।

उन्होंने राजनीति में सुरक्षा कवच के इस्तेमाल पर भी निशाना साधा। नीरज कुमार के अनुसार, राजनीति सुरक्षा कवच हासिल करने का जरिया बन गई है। 

कार्रवाई के सवाल पर परशुराम की भूमि से दिया जवाब

अनंत सिंह के विरोध के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, "बाबा परशुराम की भूमि से बोलकर जा रहे हैं, न कोई बचा है, न कोई बचेगा।"

नीरज कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हो रहा है। उनके मोकामा पहुंचने और वहां से दिए गए बयानों ने चुनावी मुकाबले को और चर्चा में ला दिया है। 

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: अनंत सिंह क्यों नहीं बंटवाएंगे रसगुल्ला? JDU विधायक ने बताई वजह, नीतीश पर भी बोले