विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, दरभंगा शिक्षक सीट से मदन मोहन झा को टिकट

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM (IST)

बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)

सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे।

  2. मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उम्मीदवारों की घोषणा हुई।

  3. दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. मदन मोहन झा को बनाया उम्मीदवार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार की देर रात पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी ने दरभंगा शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, पटना शिक्षक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशी तय किए हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

BIHAR CONGRESS

कांग्रेस के इस फैसले के साथ ही विधान परिषद के इन पांच निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इनमें दरभंगा शिक्षक सीट से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को प्रत्याशी बनाया जाना प्रमुख है। वहीं, पटना और दरभंगा के स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ शिक्षक सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये उम्मीदवार बिहार विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनाव में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी की बिहार MLC चुनाव में एंट्री, 4 सीटों पर उतारे कैंडिडेट; दरभंगा से शंभू नाथ को टिकट