विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आम आदमी पार्टी की बिहार MLC चुनाव में एंट्री, 4 सीटों पर उतारे कैंडिडेट; दरभंगा से शंभू नाथ को टिकट

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 09:27 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल। (फाइल फोटो)

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

  2. पार्टी ने शुरुआती तौर पर चार महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए।

  3. आप बिहार की सभी आठ एमएलसी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार के राजनीतिक मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने शुरुआत करते हुए चार महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।

गुरुवार को पटना स्थित प्रांतीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

AAP PARTY

4 उम्मीदवारों का एलान

  • पटना स्नातक सीट: हिमांशु पटेल
  • दरभंगा शिक्षक सीट: शंभूनाथ ठाकुर
  • तिरहुत स्नातक सीट: ऋषि अग्रवाल
  • कोसी स्नातक सीट: एडवोकेट मैथ्यू देव
  • सभी 8 सीटों पर किस्मत आजमाएगी AAP

प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी बिहार एमएलसी चुनाव की सभी आठों सीटों पर पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेगी।

पहली पाली में 4 उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद, बाकी बची 4 सीटों पर भी बहुत जल्द प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सभी 8 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल