विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए आज मतदान, दांव पर 150 प्रत्याशियों की किस्मत

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:30 AM (IST)

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर आज मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने 933 मतदान ...और पढ़ें

शिक्षक व स्नातक कोटे की आठ सीटों पर मतदान आज (AI Generated Image)

शिक्षक व स्नातक कोटे की आठ सीटों पर मतदान आज (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर आज मतदान।

  2. 933 मतदान केंद्रों पर 5.32 लाख से अधिक मतदाता।

  3. 150 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में होगा बंद।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद (Bihar MLC Election 2026) में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग तैयारियां सुनिश्चित कर ली है।

कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता सुबह आठ से शाम चार बजे तक अपना वोट गिराएंगे। इनमें 386199 पुरुष एवं 146611 महिला हैं।

स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 एवं शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।

इन सीटों पर हो रहा चुनाव

शिक्षक कोटे की चार (पटना, दरभंगा, सारण, तिरहुत) एवं स्नातक कोटे की भी चार (पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी) सीटों पर चुनाव हो रहा है।

मैदान में 150 प्रत्याशी

कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए हैं। शिक्षक कोटे की सीटों के लिए कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं।

स्नातक सीटोंं के मतदाता

निर्वाचन क्षेत्र पुरुष महिला मंगलामुखी कुल
कोसी 101056 33013 3 134072
तिरहुत 97998 45970 20 143988
दरभंगा 90006 36938 7 126951
पटना 66462 21117 4 87583
कुल 355522 137038 34 492594

शिक्षक सीटों के मतदाता

निर्वाचन क्षेत्र पुरुष महिला मंगलामुखी कुल
तिरहुत 6507 2250 3 8760
दरभंगा 6958 2068 0 9026
पटना 8413 3306 0 11719
सारण 8799 1949 0 10748
कुल 30677 9573 3 40253

चुनाव से जुड़ी अहम बातें-

  • 933 मतदान केंद्रों पर 532847 मतदाता आज करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • मतपेटियों में बंद होगा 150 प्रत्याशियों का भाग्य
  • 27 को होगी मतगणना, शिक्षक सीट पर देर रात तक परिणाम की भी हो जाएगी घोषणा
  • स्नातक सीट पर 28 की दोपहर या शाम तक अंतिम परिणाम आने की है संभावना
  • मतदान केंद्र : स्नातक सीटों के लिए 598 और शिक्षक सीटों के लिए 335 मतदान केंद्र हैं
  • मतदाता : स्नातक सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक सीटों हेतु 40253 मतदाता हैं
  • प्रत्याशी : स्नातक सीटों के लिए 90 और शिक्षक सीटों हेतु कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं

यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव पर नीतीश कुमार का मंथन, 8 सीटों को लेकर कर दी भविष्यवाणी!

यह भी पढ़ें- MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी