विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव का कल आएगा रिजल्ट, MLC की 8 सीटों पर 150 कैंडिडेट की किस्मत का होगा फैसला

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:53 PM (IST)

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें 150 प्रत्याशियों के ...और पढ़ें

बिहार व‍िधान पर‍िषद चुनाव की सुबह आठ बजे से होगी मतगणना। एआई इमेज

बिहार व‍िधान पर‍िषद चुनाव की सुबह आठ बजे से होगी मतगणना। एआई इमेज

HighLights

  1. विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना आज

  2. 150 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा निर्णय

  3. राजद ने मतगणना पारदर्शिता पर उठाए सवाल

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रतीक्षा की घड़ियां पूरी हो रही हैं और बहुत संभव है कि मंगलवार देर रात तक सभी आठ सीटों का परिणाम घोषित हो जाए।

इसी के साथ उन 150 प्रत्याशियों (स्नातक कोटे में 90 और शिक्षक कोटे में 60) के भाग्य का निर्णय हो जाएगा, जो विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक कोटे की इन सीटों के लिए दांव आजमाए हुए हैं।

इनमें सर्वाधिक उत्सुकता पटना (स्नातक) सीट को लेकर है, जिसने अनंत सिंह की राजनीति को डांवाडोल स्थिति में ला दिया है। पटना सहित स्नातक कोटे की चार सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

पहले मिल सकता है शिक्षक सीटों का परिणाम

शिक्षक कोटे की भी इतनी ही सीटें हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत होगी और आशा है कि पहले शिक्षक कोटे की सीटोंं के परिणाम सार्वजनिक हों।

कारण यह कि इन सीटों पर मतदाता अपेक्षाकृत कम हैं। हालांकि, मतदान में वे स्नातकों की तुलना में काफी आगे रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से निष्पक्ष और निर्द्वंद्व भाव से मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है।

शिक्षक कोटे की सीटें

सीट

मतदान (%)

कुल मतदाता

कुल प्रत्याशी

सारण

87.16

10,748

18

दरभंगा

79.00

9,026

13

तिरहुत

78.19

8,760

11

पटना

56.89

11,719

18

कुल

74.55

40,253

60

स्नातक कोटे की सीटें

सीट

मतदान (%)

कुल मतदाता

कुल प्रत्याशी

कोसी

52.51

1,34,072

15

तिरहुत

42.15

1,43,988

17

दरभंगा

42.00

1,26,951

40

पटना

36.19

87,583

18

कुल

43.87

4,92,594

90

150 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला 

सभी निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होगी।

उस आधार पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में द्वितीय वरीयता के मत गिने जाएंगे। जीत-हार के निर्णय तक यह क्रम आगे बढ़ता रहेगा।

सीईओ कार्यालय का निर्देश है कि मतगणना के प्रत्येक चरण में विशेष सतर्कता और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाए।

किसी भी प्रकार की त्रुटि की आशंका को समाप्त करने के लिए सभी पदाधिकारियों और मतगणना-कर्मियों को गंभीरता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना है।

बहरहाल वोट चोरी का आरोप लगा चुका राजद मतगणना में पारदर्शिता को लेकर सशंकित है। सीईओ को ज्ञापन सौंपकर उसने अपनी आशंका और मांगें स्पष्ट कर दी हैं।

निर्वाचन क्षेत्र और मतगणना केंद्र

क्र.सं.

निर्वाचन क्षेत्र

मतगणना केंद्र

1

पटना (स्नातक)

बांकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुख्य भवन, पटना

2

पटना (शिक्षक)

बांकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइंस ब्लॉक, पटना

3

दरभंगा (शिक्षक)

द्वितीय तल, खेल भवन-सह-व्यायामशाला, दरभंगा

4

दरभंगा (स्नातक)

प्रथम तल, खेल भवन-सह-व्यायामशाला, दरभंगा

5

तिरहुत (शिक्षक)

प्रशासनिक ब्लॉक, एमआइटी, मुजफ्फरपुर

6

तिरहुत (स्नातक)

प्रशासनिक ब्लॉक, एमआइटी, मुजफ्फरपुर

7

कोसी (स्नातक)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्णिया

8

सारण (शिक्षक)

एसवीएन राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा