विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election 2026: बिहार की 8 में से 6 सीटों पर सवर्ण प्रत्याशियों की जीत, 2 पर चौंकाने वाले नाम

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:12 PM (IST)

Bihar MLC Election Result 2026 के नतीजों में सवर्णों का दबदबा दिखा, जहां 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

Bihar MLC Election Result 2026

Bihar MLC Election Result 2026

HighLights

  1. बिहार MLC चुनाव में सवर्णों का दिखा एकतरफा दबदबा।

  2. 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार समुदाय के प्रत्याशी जीते।

  3. बौद्धिक मतदाताओं में सवर्णों का प्रभाव बरकरार है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar MLC Election Result 2026: सामाजिक न्याय की राजनीति की प्रयोगशाला रहे बिहार में विधान परिषद चुनाव 2026 नतीजों ने एक बार फिर सामाजिक वर्चस्व की जड़ें उजागर कर दी हैं।

बिहार की राजनीति में भले ही पिछड़ा-दलित का शोर दिखाई दे, लेकिन बौद्धिक और मध्यम वर्गीय मतदाताओं वाले इस चुनाव में सवर्णों का एकतरफा दबदबा देखने को मिला है।

बिहार MLC चुनाव 2026 में किस समुदाय के कितने प्रत्याशी जीते?

कुल 8 सीटों के नतीजों पर नजर डालें तो 5 सीटों पर अकेले भूमिहार समुदाय के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। वहीं राजपूत, यादव और मल्लाह (निषाद) समुदाय के खाते में 1-1 सीट गई है।

वहींं, दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशियों में भी 5 सवर्ण हैं, जबकि 2 सीटों पर यादव और 1 पर कुर्मी जाति का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा।

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 - उपविजेता सूची

क्र.सं. सीट का नाम उपविजेता प्रत्याशी पार्टी / संबद्धता जाति
1 तिरहुत शिक्षक प्रो. संजय कुमार सिंह / भूषण झा भाकपा (CPI) / निर्दलीय भूमिहार / ब्राह्मण
2 दरभंगा शिक्षक डॉ. मदन मोहन झा कांग्रेस (INC) ब्राह्मण (मैथिल)
3 पटना शिक्षक नवल किशोर यादव भाजपा (BJP) यादव
4 पटना स्नातक दिलीप पटेल / नितेश यादव राजद (RJD) कुर्मी / यादव
5 दरभंगा स्नातक अनिल कुमार झा राजद (RJD) ब्राह्मण (मैथिल)
6 सारण शिक्षक आनंद पुष्कर / आफाक अहमद जदयू (JDU) / जन सुराज ब्राह्मण / मुस्लिम
7 कोसी स्नातक नितेश कुमार यादव राजद (RJD) यादव
8 तिरहुत स्नातक अभिषेक झा जदयू (JDU) ब्राह्मण

सभी पार्टियों में सवर्ण प्रत्याशी जीते 

दिलचस्प बात यह है कि इस सामाजिक समीकरण में पार्टी लाइनें पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं। भाजपा, जदयू से लेकर राजद और जन सुराज पार्टी (JSP) तक, सभी पार्टियों से इसी वर्ग के प्रत्याशी जीतकर (Bihar MLC Election Winners 2026) आए हैं। 

भूमिहार वर्ग की बात करें तो एनडीए खेमे से भाजपा के नरेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार और जदयू के नीरज कुमार जीते, वहीं विपक्षी खेमे से राजद के टिकट पर संजीव सिंह ने कब्जा जमाया।

क्रमांक सीट नाम पार्टी जाति
1 तिरहुत शिक्षक नरेंद्र सिंह BJP भूमिहार
2 दरभंगा शिक्षक सुरेश राय JSP भूमिहार
3 पटना शिक्षक संजीव सिंह RJD भूमिहार
4 पटना स्नातक नीरज कुमार JDU भूमिहार
5 दरभंगा स्नातक सर्वेश कुमार BJP भूमिहार
6 सारण शिक्षक राहुल राज IND. राजपूत
7 कोसी स्नातक N.K. यादव BJP यादव
8 तिरहुत स्नातक बंशीधर ब्रजवासी IND. मल्लाह

प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज पार्टी' ने भी दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश राय के जरिए इसी सामाजिक आधार पर विजय पाई। सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने राजपूत समीकरण और शिक्षक वर्ग के व्यक्तिगत संपर्क के बूते बाजी मारी।

2 सीटों पर गैर-सवर्ण  

वहीं तिरहुत स्नातक सीट पर सबसे चौंकाने वाला परिणाम रहा, जहां निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज कर गैर-सवर्ण और अतिपिछड़ा (मल्लाह) तबके की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। कोसी स्नातक क्षेत्र में भाजपा के डॉ. एन.के. यादव ने अपनी सीट सुरक्षित रखते हुए तीसरी बार जीत दर्ज की है।

बिहार के शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के मतदाता आमतौर पर शिक्षक और डिग्रीधारक युवा होते हैं। इन 8 सीटों के नतीजे अंदाज लगाया जा रहा है कि आम विधानसभा या लोकसभा चुनावों में भले ही 'पिछड़ा बनाम अतिपिछड़ा' या 'एम-वाई' (MY) समीकरण हावी रहता हो, लेकिन बौद्धिक राजनीति के गलियारों में सवर्णों का प्रभाव बरकरार है।

यह भी पढ़ें- पटना में खगड़िया के बेटे का परचम: 30 साल से काबिज BJP के नवल किशोर को हरा डॉ. संजीव कुमार बने MLC

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: चारों शिक्षक सीटों पर हारे मौजूदा एमएलसी, BJP-JDU को झटका