विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में खगड़िया के बेटे का परचम: 30 साल से काबिज BJP के नवल किशोर को हरा डॉ. संजीव कुमार बने MLC

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:42 PM (IST)

डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है, जिससे भाजपा ...और पढ़ें

डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव का किला किया ध्वस्त

डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव का किला किया ध्वस्त

HighLights

  1. डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जीता।

  2. भाजपा के नवल किशोर यादव को हराया, तीन दशक बाद।

  3. खगड़िया राजद को मिली मजबूती, आईएनडीआईए पर असर।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किए गए हैं। राजद के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने भाजपा के नवल किशोर यादव को करारी शिकस्त दी है।

नवल किशोर यादव बीते तीन दशक से इस सीट पर काबिज थे, जिन्हें डॉ. संजीव कुमार ने बेदखल कर दिया है। उनकी जीत से खगड़िया राजद को भी मजबूती मिली है और यहां के आईएनडीआईए की राजनीति पर दूरगामी असर पड़ने की संभावना है।

मालूम हो कि डॉ. संजीव कुमार के बड़े भाई राजीव कुमार बेगूसराय-खगड़िया निकाय से एमएलसी हैं। वे कांग्रेस में हैं। यहां यह बताते चलें कि डॉ. संजीव कुमार के पिता आरएन सिंह (अब स्मृतिशेष) ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया। वे जदयू के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे।

बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। आरएन सिंह के सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद डॉ. संजीव कुमार 2020 में जदयू से परबत्ता विधानसभा के विधायक चुने गए।

बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद प्रत्याशी के रूप में परबत्ता से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने परचम लहराया है। डॉ. संजीव कुमार खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव-सतखुट्टी के मूल निवासी हैं।

डॉ. संजीव कुमार ने मुंबई से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की हैं। उन्होंने पीजी डिप्लोमा इन हास्पिटल मैनेजमेंट (पीजीडीएचएम) और पीएचडी किया है। चिकित्सकीय पृष्ठभूमि के कारण उनका पेशेवर जीवन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा रहा है।

राजनीति में भी एक बेबाक वक्ता के रूप में उनकी पहचान हैं। तथ्यों के आलोक में सवालों को रखने के लिए प्रसिद्ध हैं। सिद्धांत और स्वाभिमान से समझौता नहीं करने को लेकर चर्चित हैं।

उनकी जीत पर खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा- खगड़िया का बेटा पटना में जाकर जीत का परचम लहराया है। यह बड़ी जीत है। बुद्धिजीवियों ने एनडीए को आइना दिखाने का काम किया है।

राजद जिलाध्यक्ष ने सभी चुनाव बैलेट से कराने की मांग की है। डॉ. संजीव कुमार की जीत पर परबत्ता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, लालरतन कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: चारों शिक्षक सीटों पर हारे मौजूदा एमएलसी, BJP-JDU को झटका

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result : नीरज कुमार की जीत से झारखंड जदयू में खुशी की लहर, धनबाद अध्यक्ष ने दी बधाई