बिहार MLC चुनाव से पहले JDU की बढ़ रही टेंशन? नीरज बोले- अनंत जमानत लिखना नहीं जानते, जब्त करने की बात कर रहे
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधान पार्षद नीरज कुमार को बिहार MLC चुनाव में हराने की चुनौती दी, जिस पर ...और पढ़ें

बिहार MLC चुनाव से पहले जदयू में बढ़ा तनाव, अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने
HighLights
अनंत सिंह ने नीरज कुमार को MLC चुनाव में हराने की खुली चुनौती दी।
नीरज कुमार ने अनंत सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया।
जदयू नेतृत्व की सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं, विवाद जारी रहा।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह (JDU Mokama MLA Anant Singh) शुक्रवार को अपने दल के विधान पार्षद नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। उन्होंने मीडिया के बीच आकर कहा कि वह नीरज को हराएंगे, जमानत जब्त कराएंगे।
नीरज भी मुखर होकर सामने आए और कहा कि जिन्हें जमानत लिखना तक नहीं आता वह मेरी जमानत जब्त कराने की बात कर रहे।
उन्होंने कहा कि जो जदयू के प्रत्याशी का विरोध करता है वह सीधे-सीधे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और निशांत कुमार (Nishant Kumar) के विरोध में माना जाएगा।
जदयू के प्रदेश नेतृत्व ने अनंत सिंह और नीरज को आमने-सामने बिठाकर प्रदेश कार्यालय में उनके बीच के विवाद को सलटाने की कोशिश की थी पर बात बनी नहीं।
'नीरज को हराएंगे'
अनंत सिंह ने कहा कि नीरज ने उनके चुनाव में उनके खिलाफ चार बार विरोध किया। उस समय जदयू ने कहां कोई बैठक बुलाई थी। वैसे भी विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का जो चुनाव हो रहा है वह पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होता है, इसलिए वह जदयू का विरोध नहीं कर रहे। कई बार यह कहा कि वह नीरज को हराएंगे।
'कोर्ट में सबूत देना चाहिए'
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू की टिकट पर लड़ने की तैयारी कर रहे नीरज ने कहा कि हमारे खिलाफ आपराधिक संलिप्तता की बात कर रहे विधायक को कोर्ट में साक्ष्य देना चाहिए। हम भगवान और नीतीश कुमार के अलावा किसी और के सामने सिर नहीं झुका सकते। हमारा जन्म अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ है।
उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधी के खिलाफ लड़ने के लिए ही हम हैं। हम गीदड़-भभकी से डरने वाले नहीं हैं। हर सुबह छह से साढ़े छह बजे वह टहलने निकलते हैं। जरा छूकर ताे दिखाएं। हमने मोकामा चुनाव के पहले ही यह कहा था कि वह चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे, सो नहीं गए।
